फोन के लिए हैं बेहद जरूरी गूगल के यह एप, जानिये पूरी डिटेल
फोन के लिए हैं बेहद जरूरी गूगल के यह एप, जानिये पूरी डिटेल
Share:

दिग्गज टेक कंपनी गूगल ने अपने प्लेटफॉर्म पर ऐसे एप्स जारी करवाए हैं, जिनसे लोगों को बहुत ज्यादा फायदा हुआ है। इन सभी एप्स की खास बात यह है कि इनसे उपभोक्ता का निजी डाटा प्रभावित नहीं होता हैं। इसके साथ ही उपभोक्ता के डिवाइस पूरी तरह सुरक्षित रहते हैं। आज हम आपको गूगल के पांच सबसे खास एप्स के बारे में बताएंगे, जो आपके रोजमर्रा के काम को आसान बना दे सकते है । तो चलिए जानते हैं गूगल के इन पांच एप्स के बारे में...

गूगल ओपिनियन रिवॉर्ड एप
उपभोक्ता इस एप के जरिए किसी सर्वे में भाग लेकर या लोकल गाइड बनकर कमाई कर सकते हैं। हालांकि, उपभोक्ता को कमाई क्रेडिट के रूप में मिलेगी। इन क्रेडिट से उपभोक्ता गूगल से जुड़ी चीजें खरीद सकेंगे। वहीं, यह एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।

गूगल कीप एप 
गूगल कीप रिमांडर एप के रूप में काम करता है। उपभोक्ता इस एप में जरूरी काम के लिए रिमांडर सेट कर सकते हैं, जो समय आने पर रिमाइंड कराता रहेगा। वहीं, यह एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।

गूगल ट्रिप्स एप
उपभोक्ता इस एप में यात्रा से जुड़ी जरूरी जानकारी को रख सकते हैं। इसके साथ ही यह एप अपने यूजर को यात्रा से जुड़ी सलाह भी देता है। इसके अलावा उपभोक्ता को ट्रैफिक साधनों से जुड़ी जानकारी भी मिलती है। इसके अलावा , इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा।

गूगल क्लासरूम एप
यह एप अपने उपभोक्ता को क्लास रूम का माहौल देता है। इस एप के तहत उपभोक्ता असाइनमेंट, होमवर्क और जरूरी गाइडेंस अपने अध्यापक से ले सकते हैं। इसके अलावा , इस एप का भी साइज अलग-अलग डिवाइस पर निर्भर करता है।

Flipkart पर धमाकेदार ऑफर के साथ मिल रहा यह स्मार्ट टीवी, जानें क्या है इसकी खूबी

वकील भी हुए ऑनलाइन, अब इन वेबसाइट्स से ले सकते हैं कानूनी सलाह

BSNL यूजर्स को लगने वाला है झटका, टैरिफ प्लांस की वैधता हुई कम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -