'1000 से ज्यादा हत्याएं और 100 से ऊपर बलात्कार', नीतीश सरकार पर BJP का हमला
'1000 से ज्यादा हत्याएं और 100 से ऊपर बलात्कार', नीतीश सरकार पर BJP का हमला
Share:

पटना: बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि प्रदेश में विधि व्यवस्था चौपट हो गई है। नीतीश सरकार की सफलता 100 दिन में बढ़ता जुर्म है। एक सौ दिन में 1000 से अधिक व्यक्तियों को गोली मारी गई है। जबकि एक सौ से अधिक बलात्कार के मामले बिहार में बढ़े हैं। अपहरण एवं लूट के मामलों की गिनती तक नहीं है। वर्तमान शासनिक व्यवस्था से समाज भयभीत है। नीतीश कुमार के चोर दरवाजा से सरकार चलाने के चलते बिहार में बदमाशों का बोलबाला बढ़ा है। अपराध रोकने की जगह अफसर विकास में लूट का तानाबाना बुन रहे हैं। बिगड़ती विधि व्यवस्था को बीजेपी मजबूती से सदन में उठाएगी।

मंगलवार को विजय कुमार सिन्हा ने भागलपुर सर्किट हाउस में मीडिया से चर्चा में कहा कि जनादेश बीजेपी को मिली थी, ना कि जदयू को। बीजेपी के साथ जदयू जब तक रही, लॉ एंड ऑर्डर कंट्रोल में रहा। अब जदयू राजद के साथ है। राजद में जंगल था। अभी गुंडाराज है। पीरपैंती में नीलम देवी का जघन्य तरीके से क़त्ल किया गया। उनके आने की जानकारी प्राप्त होने के पश्चात् पुलिस ने अपराधी को गिरफ्तार किया। 

घटना के पश्चात् पुलिस ने अपराधी को तत्काल गिरफ्तार नहीं किया। सरकार को इसे गंभीरता से लेनी चाहिए। यहां की पुलिस सिर्फ बालू,गिट्टी और शराब के खेल में लगी है। अवैध उगाही हो रही है। बदमाशों को संरक्षित किया जाएगा तो समाज में अशांति के लिए मुख्यमंत्री जिम्मेदार होंगे। सभी मोर्चे पर बिहार सरकार फेल हो रही है। प्रेस कांफ्रेंस में एमएलसी एनके यादव,एमएलए ललन पासवान, जिप अध्यक्ष अनंत कुमार उर्फ टुनटुन साह, बीजेपी जिलाध्यक्ष रोहित पांडे, पूर्व जिलाध्यक्ष अभय बर्मन आदि उपस्थित द रहे। बाद में पूर्व डिप्टी मेयर प्रीति शेखर, मृणाल शेखर आदि नेताओं ने मुलाकात की। परिसदन में कार्यकर्ताओं ने सिन्हा का बुके देकर स्वागत किया।

'ईसाईयों को भी त्यौहार मनाने दो..', कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने क्यों कही ये बात ?

'कांग्रेस शब्द का पेटेंट ले लेना चाहिए था, हमने गलती कर दी..', ऐसा क्यों बोले जयराम रमेश ?

CM शिवराज ने बताया- हर दिन कैसे करते है 18 घंटे काम?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -