आखिरकार बंद हो गई 50 वर्ष पुरानी मोनार्क एयरलाइंस
आखिरकार बंद हो गई 50 वर्ष पुरानी मोनार्क एयरलाइंस
Share:

लंदन। मोनार्क एयरलाइंस सोमवार को बंद हो गई। इसे ब्रिटेन की सबसे बड़ी और सस्ती विमानन कंपनी कहा जाता है। इस कंपनी के बंद होने से वायु यातायात पर असर हुआ है। माना जा रहा है कि इस कंपनी के बंद होने का असर यात्रियों पर हुआ है। लगभग 1 लाख से भी अधिक पर्यटक विदेशों में फंसे हुए हैं। कंपनी द्वारा 75,0000 बुकिंग रद्द कर दी गई हैं। यात्रियों व स्टाफ के सदस्यों ने इस पर अपनी मजबूरी व्यक्त की है।

कंपनी बंद होने से यहां काम करने वाले कर्मचारियों पर रोजगार का संकट मंडराने लगा है। हालांकि मोनार्क के मुख्य कार्यकारी एंड्रयू स्वैफील्ड ने कर्मचारियों को भेजे एक संदेश में कहा है कि हम प्रशासकों और सीए, के साथ काम कर रहे हैं जिससे लोगों को परेशानी न हो। यह कंपनी करीब 50 वर्ष पुरानी है।

माना जा रहा है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पौंड का मूल्य बेहद कम हो गया है। साथ में कई कंपनियों से इस विमानन कंपनी को कड़ी टक्कर मिल रही थी जिसके कारण इसे बंद करना पड़ गया। ब्रिटेन में एविएशन इंडस्ट्री पर इस तरह का संकट मंडरा रहा है। जिससे एविएशन के क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारी परेशान हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी ने एयरलाइन कर्मचारियों को जमकर लताड़ा

पलक झपकते ही, हो गया था ख़ाक वल्र्ड ट्रेड सेंटर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -