NCP विधायक जीतेन्द्र आव्हाड पर छेड़छाड़ का केस दर्ज, पार्टी कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर मचाया उत्पात
NCP विधायक जीतेन्द्र आव्हाड पर छेड़छाड़ का केस दर्ज, पार्टी कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर मचाया उत्पात
Share:

मुंबई: हर हर महादेव शो को जबरदस्ती बंद कराने के आरोप में अरेस्ट किए गए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के विधायक जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ के 72 घंटे के अंदर एक और केस दर्ज किया गया है। इस घटना से राज्य का सियासी पारा चढ़ गया है। MLA जितेंद्र के खिलाफ ठाणे आयुक्तालय के मुंब्रा पुलिस स्टेशन में छेड़छाड़ का केस दर्ज हुआ है।

वहीं, NCP नेता जितेंद्र आव्हाड ने इस संबंध में ट्वीट भी किया है और कहा है कि वो विधायकी से इस्तीफा देने का फैसला कर रहे हैं, क्योंकि वह अपनी आंखों के सामने लोकतंत्र को मरते हुए नहीं देख सकते। उन्होंने ट्वीट में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर तंज कसते हुए लिखा कि, 'चाणक्य नहीं शकुनि मामा...शिंदे साहब सावधान रहें।' वहीं, आव्हाड पर केस दर्ज होने के बाद से ठाणे, मुंब्रा समेत कई इलाकों में NCP समर्थकों ने हिंसा की है और तोड़फोड़ मचाई है।

दरअसल, मुंब्रा की एक 40 साल की महिला सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा अहवाद के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है। शिकायत में कहा गया है कि जितेंद्र आव्हाड भीड़ में आगे बढ़ रहे थे और उन्होंने महिला को दोनों कंधों को अनुचित तरीके से छूते हुए धक्का दिया और कहा 'तुम बीच में क्यों खड़ी हो? एक तरफ से बाहर निकलो और महिला को भीड़ के दूसरी ओर धकेल दिया। महिला ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात के बाद तुरंत मुंब्रा थाने में जाकर केस दर्ज कराया।

Video: वरुण को देख बेहोश हुई फैन, देखते ही एक्टर ने किया ये काम

केंद्र सरकार के कार्यालयों में आधिकारिक भाषा बने तमिल, उठी मांग

इस गंभीर बीमारी से जूझ रहीं हैं दंगल एक्ट्रेस, फैंस को दी खास सलाह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -