मोहन भागवत ने स्वयंसेवकों को दिया खास मंत्र, कहा-
मोहन भागवत ने स्वयंसेवकों को दिया खास मंत्र, कहा- "वंचितों को लगाएं गले..."
Share:

नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सर संघचालक मोहन भागवत ने स्वयंसेवकों से बोला है कि वे हर गांव तक जाकर सेवा करना शुरू कर दें। समाज के वंचित वर्ग को गले लगा लें। उनको समाज में आगे लाने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वावलंबन के इलाके में ज्यादा से ज्यादा सहयोग करें। साथ ही हर जिले में शहर से देहात तक शाखा का विस्तार भी करें। शुक्रवार को संघ प्रमुख ने डोहरा रोड स्थित GRM स्कूल में प्रांत प्रचारकों के साथ 2 सत्रों में बैठकें भी की। 

वर्ष 2025 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने वाले है। संघ अपने शताब्दी साल 2025 तक देश के सभी मंडलों में शाखा प्रारंभ करने की योजना पर तेजी से काम कर रहे है। इसके लिए पदाधिकारियों का प्रवास निरंतर जारी है। देश के सभी प्रांतों में सर संघचालक मोहन भागवत का प्रवास करते हुए दिखाई दे रहे है। इसी के अंतर्गत वह बरेली पहुंचे हैं। डोडरा रोड स्थि GRM स्कूल में वह ठहरे हुए हैं। शुक्रवार को उन्होंने स्वयंसेवकों से संगठन की ओर से किए जा रहे कार्यों पर व्यापक चर्चा भी की है।  मोहन भागवत ने इस बारें में बोला है कि संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे हो रहे हैं। 2025 में संघ शताब्दी वर्ष सेलिब्रेट कर रहा है। ऐसे में संघ को अधिक व्यापक स्तर पर काम करने की आवश्यकता है। संघ की शाखाएं और अधिक बढ़ाए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि संघ का मकसद देश और समाज भी की है।

19 फरवरी को होगा कुटुंब प्रबोधन: 19 फरवरी को कुटुंब प्रबोधन होने वाला है। जिसमे स्वयंसेवक और उनके परिजन शामिल होने वाले है। आरएसएस प्रमुख के कार्यक्रम में ब्रज प्रांत के अंतर्गत आने वाले बरेली, पीलीभीत, बदायूं, शाहजहांपुर, कासगंज, एटा, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, मेरठ और उत्तराखंड के प्रमुख स्वयंससेवकों को बुलाया गया है। यह कार्यक्रम रुहेलखंड विश्वविद्यालय के अटल सभागार में होने जा रहा है। 

44 घंटे सतत खुले रहेंगे महाशिवरात्रि पर महांकाल के पट

साउथ अफ्रीका से रवाना हुए कूनो नेशनल पार्क के लिए 12 चीते

'CM योगी आवास के बाहर मिला बम', जांच में हुआ ये खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -