मनमोहन से सिर्फ 4 दिन ज्यादा विदेश में रहे मोदी, की 17 देशों की यात्रा
मनमोहन से सिर्फ 4 दिन ज्यादा विदेश में रहे मोदी, की 17 देशों की यात्रा
Share:

नई दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तुलना में नरेंद्र मोदी अपने पहले साल के कार्यकाल में सिर्फ चार दिन ज्यादा विदेश दौरे पर रहे हैं। अपने पहले साल के कार्यकाल में मोदी 51 दिन विदेशी दौरों पर रहे। इन दौरों के दौरान उन्होंने 17 देशों की यात्रा की। दूसरी तरफ, पूर्व PM मनमोहन सिंह अपने कार्यकाल के पहले साल 47 दिन विदेश दौरों पर रहे। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 12 देशों की यात्रा की थी। सूत्रों के मुताबिक दोनों नेताओं के बीच देश से बाहर बिताए गए दिनों में अंतर महज चार दिनों का है, इसके बावजूद मनमोहन सिंह सिर्फ 12 देशों में ही पहुंच पाए थे।

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में शनिवार को आयोजित महाराष्ट्र भाजपा की कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह ने नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं को लेकर विपक्षी पार्टी कांग्रेस की आपत्तियों को गैरजरूरी बताते हुए खारिज कर दिया। शाह ने कहा कि मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बराबर ही विदेश दौरे किए हैं। इसको लेकर कांग्रेस को ज्यादा शोर नहीं करना चाहिए। शाह ने कहा, "मैं जब लोगों से सुनता हूं कि मोदी केवल विदेश जाने के ही इच्छुक रहते हैं। यही कारण है कि पीएम ने एक साल में सिर्फ विदेश यात्राएं की हैं।

लेकिन मैं स्पष्ट करना चाहूंगा कि मोदी ने उतनी ही यात्राएं की हैं, जितनी मनमोहन ने की थी। दोनों की यात्राओं में सिर्फ एक अंतर है कि लोग पूर्व पीएम के दौरे के बारे में कभी जान ही नहीं पाए।" नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं को लेकर कांग्रेस और पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी हमले करते रहे हैं। राहुल ने पीएम पर संसद में यह ताना मारा था कि मोदी जी भारत दौरे पर हैं, वह बदहाल किसानों से क्यों नहीं जाकर मिलते? वहीं, सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा था कि मोदी जब मुख्यमंत्री थे तब उन्हें वीजा नहीं मिलता था, इसलिए उसका कसर अब निकाल रहे हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -