दुनिया मोदी को गुजरात दंगे के लिए जानती है : शिवसेना
दुनिया मोदी को गुजरात दंगे के लिए जानती है : शिवसेना
Share:

मुंबई : दादरी कांड, पाकिस्तानी गायक गुलाम अली का कार्यक्रम रद्द होने और पत्रकार सुधींद्र कुलकर्णी के चेहरे पर कालिख पोतने की एक साक्षात्कार में आलोचना करने पर शिवसेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर शब्दों के तीर छोड़े हैं। शिवसेना नेता संजय राउत ने 2002 के गुजरात दंगों के हवाले से मोदी को निशाने पर लिया है। राउत ने कहा, अगर हमारे प्रधानमंत्री ने सचमुच ऐसा कहा है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण और निराशाजनक है। वह दुनिया में गोधरा और अहमदाबाद (2002 की हत्याओं) के लिए जाने जाते हैं। अगर वही मोदी ऐसा कह रहे हैं तो फिर यह दुखद है।

राउत ने कहा, हम उनकी इसी वजह से (2002 की हिंसा) इज्जत करते हैं। लेकिन, अगर उन्होंने के.एम. कसूरी (पूर्व पाकिस्तानी विदेश मंत्री) और गुलाम अली के शो के रद्द होने पर ये सब कहा है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मोदी से ऐसे बयान की उम्मीद नहीं थी। दुनिया उन्हें बाला साहेब ठाकरे की मौत के बाद और 2002 के गुजरात दंगों के बाद हिंदुत्व के सबसे बड़े रक्षक के रूप में देखती है। राउत ने कहा कि अगर पाकिस्तान से लड़ना अपराध है तो शिवसेना यह अपराध करती रहेगी। नहीं तो भारत एक दूसरा पाकिस्तान बन जाएगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -