पैगम्बर विवाद में फिर हिरासत में लिए गए राजा सिंह, सड़कों पर लगे 'सर तन से जुदा' के नारे
पैगम्बर विवाद में फिर हिरासत में लिए गए राजा सिंह, सड़कों पर लगे 'सर तन से जुदा' के नारे
Share:

हैदराबाद: इस्लाम के पैगंबर मोहम्मद पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला भाजपा के निलंबित MLA टी राजा को पुलिस ने फिर हिरासत में ले लिया है। हैदराबाद में इस वक़्त राजा सिंह के विवादित बयान के बाद मुस्लिमों के आक्रोश है और पूरे शहर में जमकर बवाल मचा हुआ है। विधायक के वकील करुणा सागर ने भी पुलिस कार्रवाई की पुष्टि कर दी है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि टी राजा को इस वक़्त हिरासत में लिया गया है।

 

वहीं, मुस्लिमों द्वारा राजा सिंह का विरोध करते हुए सरेआम सर तन से जुदा के नारे लगाए जा रहे हैं और यहाँ तक कि पुलिस पर भी पथराव हुआ है। वहीं,  बुधवार (24 अगस्त 2022) को एक प्रदर्शन के दौरान कलीमउद्दीन नामक शख्स द्वारा RSS के स्वयंसेवकों की हत्या के लिए उकसाने वाले नारे लगाए गए। जिसके बाद उसे अरेस्ट कर लिया गया। नलगोंडा की पुलिस अधीक्षक (SP) रेमा राजेश्वरी ने बताया कि कलीमुद्दीन पर IPC की धारा 153, 295 (ए) और 506 के तहत केस दर्ज किया गया है।

कलीमउद्दीन का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें कलीमुद्दीन चिल्ला-चिल्लाकर कह रहा है कि, 'काट डालो सालों को…' इसके पीछे-पीछे भीड़ चिल्लाती है, 'RSS वालों को।' इस दौरान नारेबाजी करते हुए यह भी कहा गया कि, 'बोलो बोलो क्या चाहिए, गुस्ताख-ए-नबी का सिर चाहिए।' वहीं, इसी बीच जानकारी मिल रही है कि भड़काऊ नारेबाजी करने वालों को पुलिस ने रिहा कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हैदराबाद पुलिस ने AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी के दबाव में 90 उपद्रवियों को रिहा कर दिया है। इन्हे ‘सर तन से जुदा’ जैसे भड़काऊ नारे लगाने और पुलिस पर पथराव करने के बाद हिरासत में लिया गया था। बता दें कि, इस हिंसक प्रदर्शन में महिलाएँ और कई छोटे-छोटे बच्चे भी मौजूद थे।

राहुल-प्रियंका ने बिलकिस बानो के लिए माँगा इंसाफ, सरकार पर साधा निशाना

'राजघाट पर गंगाजल छिड़केंगे..', भाजपा बोली- केजरीवाल ने कर दिया अपवित्र

भूपेंद्र चौधरी को यूपी BJP चीफ बनाकर भाजपा ने खेल दिया बड़ा दांव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -