चुनाव लड़ेंगी फेमिना मिस इंडिया रनर अप रहीं दीक्षा सिंह
चुनाव लड़ेंगी फेमिना मिस इंडिया रनर अप रहीं दीक्षा सिंह
Share:

साल 2015 में फेमिना मिस इंडिया रनर अप रहीं दीक्षा सिंह अब राजनीति के लिए तैयार हैं। जी दरअसल दीक्षा सिंह जौनपुर जिले के बक्सा विकासखंड के वार्ड नंबर 26 से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने वाली हैं। आप सभी को बता दें कि दीक्षा सिंह के चुनाव मैदान में उतरने का कारण है उनके पिता जितेंद्र सिंह है। जी दरअसल जितेंद्र सिंह की जगह सीट महिला के लिए आरक्षित हुई इसी के चलते दीक्षा सिंह ने चुनाव लड़ने का फैसला लिया। मिली जानकारी के मुताबिक दीक्षा सिंह ने वार्ड संख्या 26 बक्शा से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने के लिए पर्चा खरीदने के साथ ही जमानत राशि जमा कर दी है। अब वह गांव-गांव जाकर प्रचार में लग गई हैं।

आप सभी को हम यह भी बता दें कि इस सीट से दीक्षा सिंह के पिता जितेंद्र सिंह काफी दिनों से जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव लड़ने के लिए तैयारी कर रहे थे। 1 साल से अधिक समय से उन्होंने क्षेत्र में घूम-घूम कर अपना प्रचार प्रसार किया लेकिन जब समय आया तो यह सीट महिला के लिए आरक्षित हो गई।

यह देखने के बाद जितेंद्र सिंह की बेटी दीक्षा सिंह चुनाव मैदान में उतर गई। मिली जानकारी के अनुसार दीक्षा सिंह का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता स्व। राम चन्द्र सिंह की बहू शालिनी सिंह से होगा। आपको बता दें कि शालिनी सिंह ग्रेजुएट हैं। वहीँ दीक्षा सिंह का कहना है कि वह कॉलेज के समय से ही प्रतियोगिताओं व राजनीतिक डिबेट में प्रतिभाग करती रही हैं, और वह हमेशा गांव में समय-समय पर आती रहीं। अब यह देखना बहुत ही दिलचस्प होने वाला है कि आखिर जीत किसकी होती है?

ऑफिस के व्हाट्सएप ग्रुप में गंदे वीडियो भेजता था कर्मचारी, हुआ गिरफ्तार

गोरखपुर के पंचायत चुनाव के उम्मीदवार की गोली मारकर की गई हत्या

स्वागत करने के बहाने रास्ते में रोका राकेश टिकैत का काफिला, फिर कर डाला ये हाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -