लड़के का जन्म हुआ लेकिन हॉस्पिटल ने दी लड़की
लड़के का जन्म हुआ लेकिन हॉस्पिटल ने दी लड़की
Share:

नई दिल्ली। दिल्ली में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक दंपति ने अस्पताल प्रशासन पर बच्चा बदलकर देने का आरोप लगाया है। दरअसल इस दंपति का मानना है कि स्त्री को जो प्रसूति हुई थी उसमें बच्चा हुआ था मगर अस्पताल प्रशासन ने बेटी के तौर पर उसे नवजात प्रदान की। मिली जानकारी के अनुसार सोनिया प्रजापति 25 वर्ष को प्रसूति के लिए चिकित्सालय में भर्ती किया गया था।

2 जून को इस महिला ने दिल्ली के सफदरजंग चिकित्सालय में नवजात पुत्र को जन्म दिया। चिकित्सालय ने बाद में उसे बच्ची सौंप दी। अब यह सवाल बना हुआ है कि महिला ने नवजात के तौर पर पुत्र को जन्म दिया था या फिर पुत्री को। इस मामले में यह बात सामने आई है कि महिला के पित का डीएनए टेस्ट किया जाएगा।

इसके बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि आखिर महिला ने किस बच्चे को जन्म दिया था। अस्पताल प्रशासन ने बच्चा बदलने की बात से इन्कार किया है। महिला के पास अपना बच्चा न होने से दंपति दुखी हैं। गौरतलब है कि सोनिया एक एनजीओ से संबंधित हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि चिकित्सकों ने उनकी अनुमति के बिना उन्हें काॅपर टी लगा दी। इसका उपयोग नहीं हो सकता है। दूसरी ओर उन्होेंने आरोप लगाया कि स्टाफ ने मुझे गलत बच्चा दिया।

खैरी में पसरा मातमी माहौल, एक साथ जलीं 24 चिताएं

मातृ लाभ को मंजूरी : गर्भवती महिला को मिलेंगे 6 हजार

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -