सीट के विवाद में छात्रों ने की रेल में तोड़फोड़
सीट के विवाद में छात्रों ने की रेल में तोड़फोड़
Share:

भागलपुर :  बुधवार को यहां एक रेल में छात्रों ने सीट के विवाद में तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया। बताया गया है कि छात्रों ने न केवल तोड़फोड़ की वहीं यात्रियों के साथ भी मारपीट की और बाद में फरार हो गये। पुलिस ने बताया कि घटना लखीसराय-मोकामा रेलखंड के बीच बड़हिया रेलवे स्टेशन पर हुई।

बताया गया है कि बड़हिया रेलवे स्टेशन पर दानापुर-भागलपुर इंटरसिटी पहुंची थी। इसी दौरान कुछ छात्र एसी बोगी के अंदर घुसे और सीट के लिये यात्रियों से विवाद करने लगे। जानकारी मिली है कि सीट के मामले में किये गये विवाद का जब कुछ यात्रियों ने विरोध किया तो गुस्साये छात्र मारपीट और तोड़फोड़ पर उतर आये।

छात्रों ने तोड़फोड़ करते हुये यात्रियों को तो पीटा ही वहीं पथराव भी किया। बताया गया है कि आरोपी छात्रों ने महिला यात्रियों के साथ भी अभद्रता करने का प्रयास किया। यात्रियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और अब पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है। घटना में घायल यात्रियों को अस्पताल में ले जाकर उपचार कराया गया।

टोल कर्मियों से मारपीट, हमला कर की तोड़फोड़

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -