मंत्रियों के दफ्तर के लिए हुआ करोड़ों का खर्चा
मंत्रियों के दफ्तर के लिए हुआ करोड़ों का खर्चा
Share:

नई दिल्ली : केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के मंत्रियों ने अपने दफ्तर की साज-सज्जा को लेकर करोड़ों रूपए खर्च कर दिए लेकिन कुछ ऐसे मंत्री भी रहे जिन्होंने सजावट के लिए एक रूपया भी खर्च नहीं किया। इस मामले में जब सूचना का अधिकार के अंतर्गत सवाल किया गया तो जवाब में यह जानकारी सामने आई जिसमें यह बात शामिल थी कि रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरूण जेटली आदि ने अपने दफ्तर के लिए कोई खर्च नहीं किया।

जबकि ज्यादा खर्च करने वालों में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, चैधरी वीरेंद्र सिंह, राज्यवर्द्धन राठौड़, उपेंद्र कुशवाह, जेपी नड्डा, सांवरलाल जाट और जितेंद्र सिंह आदि शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी जब मानव संसाधन विकास मंत्री थीं तब उनके अधिनस्थ मंत्रियों ने दफ्तर के लिए 1.16 करोड़ रूपए खर्च कर दिए थे। स्मृति के कार्यालय के लिए 70 लाख रूपए और दो राज्य मंत्रियों के कार्यालयों के लिए 40 लाख रूपए का खर्च आया था।

दरअसल केंद्रीय मंत्री स्मृति के कार्यालय में एक काॅन्फ्रेंस रूम का रेनोवेशन किया गया था जिसमें काफी राशि लगी। दूसरी ओर चैधरी वीरेंद्र सिंह ने फ्लोरिंग व छत को लेकर 70 लाख रूपए का व्यय किया। स्वास्थ्य मंत्रालय में माॅड्युलर फर्नीचर के लिए 10.60 लाख रूपए का खर्च आया।

जी-20 शिखर सम्मेलन: मोदी का पाकिस्तान पर हमला, दक्षिण एशिया में एक अकेला देश आतंक का एजेंट

जी-20 सम्मेलन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदस्य देशों से कालेधन पर लगाम कसने कि अपील की

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -