अब मध्यप्रदेश में कैबिनेट बैठक में मंत्री लाऐंगे टिफिन
अब मध्यप्रदेश में कैबिनेट बैठक में मंत्री लाऐंगे टिफिन
Share:

भोपाल। हर मंगलवार को होने वाली मध्यप्रदेश की कैबिनेट बैठक में इस बार मंत्रियों को घर से भोजन लाने के लिए कहा गया है। माना जा रहा है कि बैठक कुछ लंबी हो सकती है। इस तरह का फरमान सुनने के बाद कुछ मंत्री गंभीर चिंतन में हैं। मंत्रियों से मुख्यमंत्री प्रत्येक मंत्री से चर्चा कर सकते हैं। सभी मंत्रियों को भोजन अपने घर से लाने के लिए कहा गया है।

इसका कारण यह बताया गया है कि टिफिन में घर के भोजन का स्वाद आता है और अन्य क्षेत्र के व्यंजन भी मिलते हैं। गर्मी के मौसम में यह उत्तम होता है तो दूसरी ओर भोजन साथ में बैठकर करने से मेलजोल बढ़ता है। मिली जानकारी के अनुसार इस तरह की प्लानिंग आनंद विभाग के सुझाव पर की गई है।

कुछ मंत्रियों ने कहा है कि वे भोजन में सादा भोजन ही लाऐंगे। उक्त बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान विभिन्न मंत्रियों से अलग से चर्चा करने के ही साथ ग्रामोदय से भारत उदय जैसे प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा की जा सकती है। इस मामले में महत्वपूर्ण चर्चा की जाएगी।

उमा भारती बोलीं नर्मदा ही एकमात्र ऐसी नदी जिसकी परिक्रमा होती है

पत्रकार संगठनों ने की सरकार के पत्रकार हितैषी निर्णयों की प्रशंसा

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -