मीका सिंह की दुल्हनियां ने इस मशहूर एक्टर के नाम का गुदवा रखा है टैटू, जानिए वजह
मीका सिंह की दुल्हनियां ने इस मशहूर एक्टर के नाम का गुदवा रखा है टैटू, जानिए वजह
Share:

बॉलीवुड के जाने माने लोकप्रिय गायक मीका सिंह का स्वयंवर काफी ख़बरों में रहा। 45 वर्ष की आयु में मीका सिंह की दुल्हनिया की तलाश भी पूरी हो चुकी है। नेशनल टीवी पर मीका सिंह ने अपनी दुल्हनिया चुन ली है। मीका सिंह के स्वयंवर मीका दी वोहटी के फिनाले में सिंगर ने एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी को अपनी दुल्हनिया के तौर पर चुन लिया है। मीका दी वोहटी बनने से पहले भी आकांक्षा पुरी अपनी लव लाइफ को लेकर जमकर ख़बरों में रही थीं। आकांक्षा पुरी मीका सिंह से पहले भी एक लोकप्रिय अभिनेता को डेट कर चुकी हैं तथा उनका रिश्ता बहुत विवादों में भी आ गया था। 

आकांक्षा पुरी पारस छाबड़ा के साथ लव लाइफ को लेकर सुर्ख़ियों में बनी रहती थीं। इतना ही नहीं आकांक्षा और पारस ने एक दूसरे का नाम अपने हाथों की कलाईयों पर टैटू भी कराया था। जिसकी फोटोज उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर प्रशंसकों के साथ साझा की थीं। पारस जब बिग बॉस में गए थे जब तब उनका रिश्ता और चैट जमकर वायरल हुए थे। हालांकि घर के अंदर जाने के बाद पारस ने खुलासा किया कि उनका ब्रेक अप हो गया है तथा वो माहिरा शर्मा के साथ रिलेशन में चले गए। 

वहीं आकांक्षा ने भी मूव ऑन कर लिया। शो में आकांक्षा पुरी के साथ बंगाल की प्रांतिका दास एवं नीत महल फाइनलिस्ट बने थे। मगर दोनों को मात देते हुए आकांक्षा पुरी ने मीका सिंह का यह स्वयंवर जीत लिया है। तत्पश्चात, दोनों ने एक दूसरे को जयमाला पहनाई जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। 

रुबीना दिलैक के सपोर्ट में आए रोहित शेट्टी, तुषार कालिया को दिया मुहं तोड़ जवाब

मोनालिसा ने लगाई इंटरनेट पर आग, तस्वीरें देख छूटे फैंस के पसीने

मलखान सिंह के निधन से उभर नहीं पा रहे है 'टिल्लू', वीडियो शेयर कर कही ये बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -