मौसम विभाग की भविष्यवाणी- इन राज्यों में होगी बारिश, यहाँ गिरेगी बर्फ
मौसम विभाग की भविष्यवाणी- इन राज्यों में होगी बारिश, यहाँ गिरेगी बर्फ
Share:

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में ठंड जा चुकी है। दिन में गुनगुनी धूप निकलने के कारण लोगों को राहत मिल रही है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने वाला है, मगर कुछ राज्यों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण बारिश और बर्फबारी हो सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 8-10 फरवरी के बीच एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में दस्तक देगा, जिसके चलते कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी होगी।

बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो अंडमान और निकोबार द्वीप में हल्की से मध्यम वर्षा हुई है, वहीं अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल-सिक्किम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और माहे में भी बारिश हुई है। उधर, उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के राज्यों में न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया है। सबसे कम तापमान पूर्वी मध्य प्रदेश के मलंजखंड में 5.3 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अतिरिक्त, उत्तराखंड, उत्तर यूपी में सुबह और शाम के वक़्त घना कोहरा दर्ज किया गया। वहीं, ओडिशा में कुछ जगह पर शीतलहर का भी कहर रहा।

IMD के मुताबिक, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी होगी। मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश में 5 और 6 फरवरी को वर्षा व बर्फबारी की संभावना है, जबकि उत्तराखंड में छह फरवरी को बारिश व बर्फबारी होगी। वहीं, 8 फरवरी की रात में आने वाले वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 8 से 10 फरवरी के दौरान बारिश व बर्फबारी होने का अनुमान है। इसके साथ ही, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 6 और 7 फरवरी को आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है।

जब लोगों से नहीं मिलना तो यात्रा क्यों निकाली ? नितीश कुमार की समाधान यात्रा में बवाल

10 फ़रवरी को भारत लौट सकते हैं लालू यादव, सिंगापुर में हुआ था किडनी का ऑपरेशन

आतंकी नौशाद से जुड़े 6 लोगों को ढूंढ रही पुलिस, यूपी से बिहार तक फैला 'दहशत' का नेटवर्क

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -