मोदी से पंगा लेना पड़ा भारी! PM पर टिप्पणी के बाद मालदीव के मंत्री ने डिलीट किया अपना 'X' अकाउंट
मोदी से पंगा लेना पड़ा भारी! PM पर टिप्पणी के बाद मालदीव के मंत्री ने डिलीट किया अपना 'X' अकाउंट
Share:

पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले तीनों मंत्रियों पर मालदीव सरकार ने एक्शन लिया है। प्रधानमंत्री मोदी पर ऐसी टिप्पणी करने को लेकर मालदीव की चारों तरफ आलोचना हो रही थी, तत्पश्चात, मंत्री मरियम शिउना, मालशा शरीफ एवं महमूद माजिद को निलंबित कर दिया गया। इसके बाद भी मालदीव सरकार की खूब आलोचना हो रही है तथा इन मंत्रियों को सोशल मीडिया पर टैग कर लोग अपनी भड़ास निकाल रहे हैं, जिसके कारण महमूद माजिद ने अब अपना 'X' अकाउंट डिलीट कर दिया है।  

मालदीव सरकार के प्रवक्ता, मंत्री इब्राहिम खलील ने बताया था कि विवादित टिप्पणियों के लिए जिम्मेदार तीनों मंत्रियों को उनके पद से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने कहा था कि मैं सोशल मीडिया पर मालदीव सरकार के मंत्रियों द्वारा भारत के खिलाफ उपयोग की जा रही घृणास्पद भाषा की निंदा करता हूं। भारत हमेशा मालदीव का एक अच्छा दोस्त रहा है तथा हमें इस प्रकार की सख्त टिप्पणियों को हमारे दोनों देशों के बीच सदियों पुरानी दोस्ती पर नकारात्मक प्रभाव डालने की इजाजत नहीं देनी चाहिए। 

मालदीव की महिला मंत्री मरियम शिउना ने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस मुद्दे को भारत ने मालदीव की मोहम्मद मुइज्जू सरकार के समक्ष उठाया था। माले में भारतीय उच्चायुक्त ने मंत्री की टिप्पणी पर सख्त आपत्ति जताई। भारत की आपत्ति के पश्चात् मालदीव सरकार ने बयान जारी कर कहा था कि यह उनकी निजी राय है। मंत्री की टिप्पणी मालदीव सरकार के विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करती है। 

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, कोहरे के कारण लेट हुई कई ट्रेनें, यहां देखें सूची

रोजाना आंवला खाने के क्या फायदे हैं?

झारखंड के छात्र राम राउत की इटली में रहस्यमयी मौत, परिवार ने सरकार से लगाई शव लाने की गुहार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -