सिंहस्थ में हेढ़ना के कारण नहीं होंगी शादियां
सिंहस्थ में हेढ़ना के कारण नहीं होंगी शादियां
Share:

यदि आप को अपनी शादी की जल्दी है या आप चाहते हैं कि अंग्रेजी कैलेंडर का नया साल लगते ही आपको घोड़ी चढ़ने का अवसर मिल जाए तो अपकी यह मंशा फिलहाल पूरी नहीं हो पाएगी। दरअसल मध्यप्रदेश के धार्मिक नगर उज्जैन में वर्ष 2016 को सिंहस्थ का आयोजन होगा। ऐसे में यहां के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग हेढ़ना प्रथा भी मनाते हैं। इस प्रथा के तहत लोग घरों में रखे गए मिट्टी के बर्तन और कूड़ा आदि गांव के बाहर ही फैंक देते हैं। इस दौरान विवाह आदि शुभ कार्यों के लिए आवश्यक ग्रह बृहस्पति सिंह राशि में प्रवेश कर जाते हैं।

ऐसे में इस स्थिति में मांगलिक कार्य ज्योतिषीय मान्यता में वर्जित कर दिए जाते हैं। लिहाजा इस अवधि में धर्म और परमार्थ के कार्य किए जाते हैं। और लोग विवाह आदि बंधन में नहीं बंध पाते हैं। इस बार एक बार फिर सिंहस्थ होने से अप्रैल - मार्च 2016 में विवाह आदि शुभकार्य नहीं किए जा सकेंगे। दूसरी ओर मान्यता है कि ग्रामीण हेढ़ना के दौरान न तो विवाह बंधन में बंधते हैं और न ही दुकान और मकान का कोई काम करते हैं। हां इस दौरान लोग धार्मिक कार्य में व्यस्त रहते हैं और अपनों से मिलने में भी दिलचस्पी लेते हैं।

 
रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -