अब महबूबा मुफ़्ती को 'राष्ट्रपति' से भी हुई समस्या, पद से हटते ही कोविंद पर लगाए गंभीर आरोप
अब महबूबा मुफ़्ती को 'राष्ट्रपति' से भी हुई समस्या, पद से हटते ही कोविंद पर लगाए गंभीर आरोप
Share:

नई दिल्ली: द्रौपदी मुर्मू ने आज यानी सोमवार (25 जुलाई) को देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की। सभी लोग मुर्मू को बधाई दे रहे हैं और निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को उनके कार्यों के लिए धन्यवाद दे रहे हैं। लेकिन इसी बीच PDP सुप्रीमो और जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पर हमला बोला है। महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि, निवर्तमान राष्ट्रपति (रामनाथ कोविंद) अपने पीछे एक ऐसी विरासत छोड़ गए हैं, जहां भारतीय संविधान को कई बार कुचला गया। 

PDP सुप्रीमो ने ट्वीट करते हुए आरोप लगाया है कि, 'चाहें धारा 370 की बात हो, नागरिकता संशोधन कानून (CAA) हो या अल्पसंख्यकों या दलितों को टारगेट बनाना हो। उन्होंने भारतीय संविधान के नाम पर भाजपा के सियासी एजेंडे को पूरा किया। इससे पहले महबूबा मुफ्ती ने 'हर घर तिरंगा अभियान' को लेकर भी मोदी सरकार पर हमला बोला है। महबूबा ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, 'जम्मू कश्मीर में जिस प्रकार प्रशासन छात्रों, दुकानदारों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए भुगतान करने के लिए विवश कर रहा है, ऐसा लगता है कि कश्मीर एक दुश्मन क्षेत्र है जिसे कब्जा करने की आवश्यकता है।'

क्या है हर घर तिरंगा अभियान:-

बता दें कि, पीएम नरेंद्र मोदी ने हाल ही में जनता से अपील की है कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सभी लोग 13-15 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगा फहराएं। केंद्र सरकार द्वारा इस अभियान को 'हर घर तिरंगा' नाम दिया गया है। भारत सरकार का कहना है कि इस अवसर पर 20 करोड़ लोग घरों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराएंगे। 

क्या पंजाब में 'आपको' मिलेगी फ्री बिजली ? पहले AAP सरकार की शर्तें तो देख लो..

PM मोदी को घेरने के लिए AAP नेता संजय सिंह ने डाला एडिटेड Video, ट्विटर ने खोल दी पोल

'राहुल गांधी को प्यार हो गया है, इसलिए बार-बार जाते हैं विदेश..', अभिनेत्री का ट्वीट वायरल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -