PM मोदी को घेरने के लिए AAP नेता संजय सिंह ने डाला एडिटेड Video, ट्विटर ने खोल दी पोल
PM मोदी को घेरने के लिए AAP नेता संजय सिंह ने डाला एडिटेड Video, ट्विटर ने खोल दी पोल
Share:

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने Twitter पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के विदाई समारोह का एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो के जरिए उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधने की कोशिश की थी, लेकिन इस Edited वीडियो को ट्विटर ने Out of Context बता दिया है। 

 

दरअसल, संजय सिंह ने जो वीडियो की क्लिप पोस्ट की है, उसमें दिख रहा है कि, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने विदाई समारोह के बाद सभी संसद सदस्यों का अभिवादन कर रहे हैं। जब वो पीएम नरेन्द्र मोदी के पास पहुंचते हैं, तो मोदी उनकी ओर ना देखकर, दूसरी तरफ देखने लगते हैं। इस वीडियो को साझा कर संजय सिंह ने लिखा है कि, 'ऐसा अपमान Very Sorry Sir। ये लोग ऐसे ही हैं, आपका कार्यकाल खत्म अब आपकी तरफ देखेंगे भी नहीं।' ऐसा करके संजय सिंह यह दर्शाना चाह रहे थे कि कार्यकाल ख़त्म होते ही पीएम मोदी ने निवर्तमान राष्ट्रपति का अपमान शुरू कर दिया है, लेकिन उनकी पोल जल्द ही खुल गई। 

दरअसल, Twitter ने संजय द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो को Out of Context करार दिया है। इसका कारण ये है कि, संजय द्वारा पोस्ट की गई क्लिप इस पूरे वीडियो की एक अंश मात्र है। संजय सिंह के ट्वीट करने के बाद कई लोगों ने सोशल मीडिया पर इस घटना का पूरा वीडियो साझा किया है। पूरा वीडियो देखने पर आपको पता चलता है कि जब राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संसद सदस्यों का अभिवादन कर रहे हैं, तब वह पहले भाजपा प्रमुख जगत प्रकाश नड्डा, फिर राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह और फिर प्रहलाद जोशी को नमस्कार कर रहे है। उसके बाद वो पीएम मोदी की तरफ बढ़ते हैं। पीएम मोदी उनका हाथ जोड़कर अभिवादन करते हैं और प्रधानमंत्री का अभिवादन स्वीकार करने के बाद कोविंद उनके पास खड़े पीयूष गोयल को नमस्कार करते हैं। 

 

इस कार्यक्रम का एक असली वीडियो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने भी साझा किया है और संजय सिंह पर हमला बोला है। प्रवेश साहिब ने अपने ट्वीट में लिखा है कि, 'संजय जी क्या आपको बिल्कुल भी शर्म नहीं? मोदी जी के विरोध में कितनी नीचता पर गिरोगे? केजरीवाल गैंग नाक रगड़कर मांफी मांगते फिरते हैं लेकिन फिर भी झूठ फैलाने से बाज नहीं आते।' वहीं, सोशल मीडिया यूज़र्स भी एडिटेड वीडियो डालने के लिए संजय सिंह को ट्रोल कर रहे हैं। 

'राहुल गांधी को प्यार हो गया है, इसलिए बार-बार जाते हैं विदेश..', अभिनेत्री का ट्वीट वायरल

क्या पंजाब में 'आपको' मिलेगी फ्री बिजली ? पहले AAP सरकार की शर्तें तो देख लो..

'सपा के खिलाफ चलाएं आंदोलन, हम देंगे साथ', राजभर को इस नेता ने दिया संदेश

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -