मेघनाथ के वध से टूट गया था रावण का दांया हाथ
मेघनाथ के वध से टूट गया था रावण का दांया हाथ
Share:

लुधियाना। श्री रामलीला कमेटी द्वारा दशहरा उत्सव का आयोजन किया जा रहा हैं, रामलीला मैदान में होने वाले इस कार्यक्रम में मेघनाथ के वध के दौरान रावण का दांया हाथ टूट गया। इसे लेकर महंत कृष्ण बावा ने कहा कि मेघनाथ के वध से रावण का दांया हाथ टूट गया था। मेघनाथ ने भी युद्ध से पहले रावण से कहा था कि सीता का अपहरण आपके लिए ठीक नहीं है। इससे आपका कल्याण नहीं हो सकता है। इसके पहले भगवान श्री राम सिंहासन यात्रा, ठाकुरद्वार से निकली। यह यात्रा मलेरी गली, लालू मल गली, नौघरा, फलाही, बजार, कूचा रामजी दास हलवाई, मोहल्ला थापरां से श्री रामलीला मैदान पहुंची।

मार्ग में कई स्थानों पर यात्रा का पुष्पों से स्वागत किया गया। शनिवार को कार्यक्रम में प्रमुखतौर पर सांसद रवनीत सिंह, विधायक राकेश पांडे, विधायक सुरेंद्र डाबर आदि उपस्थित रहेंगे। शुक्रवार को मेघनाथ वध के दौरान मेघनाथ के पुतले का दहन किया गया। कार्यक्रम में जमकर आतिशबाजी की गई। आज भी आतिशबाजी की जाएगी।

कार्यक्रम के संरक्षक प्रेम पराशर, संरक्षक कृष्ण लाल बजाज, संरक्षक मदन लाल चोपड़ा, अध्यक्ष संजीव कुंद्रा, रमन अग्रवाल, सुखराम महाजन, यशपाल पराशर, गुलशन टंडन, दिनेश मरवाहा, प्रेम कुंद्रा, वेद भंडारी, शमशेर सिंह, रघुनाथ महाजन, तरेसम गुप्ता, धर्मवीर मल्होत्रा, लक्ष्मी गुप्ता आदि मौजूद थे। आज राम - रावण युद्ध का मंचन होगा। भगवान श्री राम की शोभायात्रा निकलेगी और इसके बाद करीब 65 फुट ऊॅंचे रावण का दहन होगा।

विजयादशमी पर होता है कलम और तलवार का पूजन

प्रदेश अध्यक्ष को लेकर,दशहरे के बाद होगा ऐलान

सांवले होने के भी होते है कई बेहतरीन फायदें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -