अपना घर ढूंढने के लिए 37000 किलोमीटर चला यह कछुआ
अपना घर ढूंढने के लिए 37000 किलोमीटर चला यह कछुआ
Share:

आप सभी ने सुना ही होगा कि अपना घर तो अपना ही घर होता है और जब तक अपना घर नहीं मिलता है चैन की नींद नहीं आती है। ऐसा ही कुछ हुआ इस कछुए के साथ। जी हाँ, इस समय योशी नाम का एक कछुआ सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक 180 किलो का ये कछुआ 37000 किलोमीटर चल गया और केवल इसलिए क्योंकि इसे अपने घर का पता लगाना था। 

 

हाल ही में IFS अधिकारी प्रवीण कासवान ने यह पोस्ट शेयर किया है और उन्होंने लिखा है, 'अपने घर का पता लगाने के लिए एक लॉगरहेड कछुए की अविश्वसनीय यात्रा। ये योशी है। उसने अभी-अभी अफ्रीका से ऑस्ट्रेलिया के लिए 37000 किलोमीटर की दूरी तय की है ताकि घोंसले के मैदान का पता लगाया जा सके। ये जीव इतनी लंबाई में कैसे चले जाते हैं और हमें घोंसले के मैदान की रक्षा करने की आवश्यकता क्यों है।' वहीं परवीन ने आगे लिखा है, 'योशी को बीस साल के लिए बंदी बना लिया गया था। वो क्षतिग्रस्त थी। बाद में प्रशिक्षकों ने उसे सही स्वास्थ्य में वापस लाने में मदद की। एक उपग्रह टैग उसके साथ लगाया गया। शोधकर्ताओं ने उसकी रिहाई की। यात्रा पर भी निगरानी रखी। उस मामले में वह जा रही थी जहां वह एक बार गई थी। उसका घर !!'

इस समय सभी इस कछुए को देखने के बाद उसकी तारीफों के पूल बाँध रहे हैं। कई लोगों ने फोटो को देखकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है और लोगों का कहना है कि 'नैचर और उसके रहस्यों को समझना बड़ा मुश्किल है।' सिर्फ इतना ही नहीं बीते दिनों एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें एक मादा कछुए ने सड़क पर अंडे दे दिए थे उसे भी लोगों ने पसंद किया था।

दुनिया का एक ऐसा अनोखा आइलैंड, जहां सिर्फ महिलाओं को मिलेगी एंट्री

जर्मनी के इस 10 हजार कमरों वाले होटल में आज तक कोई नहीं है ठहरा

दुनिया का वो रहस्यमय शहर, जिसे कोई नहीं जानता किसने बनाया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -