‘लॉर्ड ऑफ़ द रिंग’ के क़िरदार पर रखा गया इस मछली का नाम
‘लॉर्ड ऑफ़ द रिंग’ के क़िरदार पर रखा गया इस मछली का नाम
Share:

वैसे तो दुनियाभर में कई मछलियां हैं जो अपने अपने रूप और अपने अनोखे अंदाज के लिए मशहूर हैं। वहीं आए दिन इनकी नयी प्रजातियों की भी खोज होती है। अब हाल ही में वैज्ञानिकों ने केरल में मछली की एक नई प्रजाति की खोज की है, जो 'स्नेकहेड फिश' यानि सांप की तरह मुंह वाली मछली की तरह दिखती है। मिली जानकारी के मुताबिक वैज्ञानिकों ने इस मछली का नाम जेआरआर टॉल्किन की नॉवेल 'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' के क़िरदार पर 'गोलम' रखा है।

बताया जा रहा है एनिग्माचन्ना गोलम, ड्रैगन स्नेकहेड फ़िश परिवार से जुडी हुई है और यह खोज इसिलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि वैज्ञानिकों का दावा है कि 'इससे पहले इस तरह की मछली कही नहीं देखी गई है।' जी दरअसल, यह मछली पानी के नीचे पत्थरों में छुपती है और केवल उस समय ही सतह पर दिखती है, जब बारिश के चलते भारी बाढ़ आती है। वैसे गोलम के अलावा इसी परिवार की एक और प्रजाति की भी खोज हुई है, जिसे ‘एनिग्माचन्ना महाबली’ कहा जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक केरल यूनिवर्सिटी ऑफ़ फिशरीज एंड ओशन स्टडीज़ के एक शोधकर्ता और वर्तमान अध्ययन के सह-लेखक राजीव राघवन की नज़र जब इस पर पड़ी, तों वो इस मछली की प्रजाति को समझ नहीं पाए। इस वजह से उन्होंने Ralf Britz को तस्वीरें ईमेल कर दीं, हालांकि, उन्हें भी इस प्रजाति के बारे में जानकारी नहीं थी। उसके बाद राघवन और उनके सहयोगियों ने एक वैज्ञानिक अध्ययन के आधार पर इस मछली के नमूनों को इकट्ठा करना शुरू किया।

इसके चलते Britz भी भारत आने पर मजबूर हो गए। उसके बाद एक रात को Britz को कोच्चि में एक बाढ़ वाले धान के खेत में ये मछली सतह के ऊपर दिखाई दी। अब इस बारे में शोधकर्ताओं का कहना है कि, 'जिस क्षेत्र में एनिग्माचन्ना एकत्र किया गया था, वो पश्चिमी घाट-श्रीलंका हॉटस्पॉट का हिस्सा है, जो दुनिया के सबसे अमीर जैव विविधता वाले हॉटस्पॉट में से एक है।'

अमिताभ और KBC के मेकर्स पर दर्ज हुई FIR, 'मनुस्मृति' को लेकर पुछा था विवादित सवाल

दिल्ली में वुहान गए 19 यात्रियों को हुआ कोरोना

इस वजह से कोरोना काल में काजल अग्रवाल ने रचाया ब्याह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -