बलात्कारियों को हीरो बनाना बंद करे मीडिया : पंकजा मुंडे
बलात्कारियों को हीरो बनाना बंद करे मीडिया : पंकजा मुंडे
Share:

मुंबई : महाराष्ट्र राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री पंकजा मुंडे ने मीडिया से अपील की कि वह महिलाओं के विरूद्ध होने वाले अपराधों को लेकर अधिक कवरेज न दे। मीडिया के अधिक कवरेज देने से आपराधिक मनोवृत्ति वाले लोगों में नया करने की ऊर्जा के साथ आनंद का संचार होता है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि मीडिया को उन समाचारों के बारे में समझ रखनी चाहिए जिनसे अपराधियों का महिमा मंडन होता है। पंकजा ने कहा कि आखिर कितने समय तक हम महिलाओं की सुरक्षा को तय कर सकते हैं। दरअसल समाज में आपराधिक मनोवृति बढ़ रही है।

महिलाओं की स्थिति जिस तरह की देखने में आ रही है वह यह है कि महिलाओं को लेकर हालात काफी खराब होते जा रहे हैं। छोटी-छोटी लड़कियां और लड़के भी सुरक्षित नहीं हैं। इस मामले में पंकजा द्वारा कहा गया कि पिता द्वारा बेटी से बलात्कार करने की शर्मनाक घटना हो रही है। इस तरह के समाचारों को कवरेज नहीं देना चाहिए। इससे आपराधिक मनोवृत्ति वाले लोगों में हीरो बनने का भाव जागृत होता है। यह कुछ नया करने की ऊर्जा देता है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -