तीन पुलिस अधिकारियों से वापस लिए गए वीरता पदक
तीन पुलिस अधिकारियों से वापस लिए गए वीरता पदक
Share:

रांची। झारखंड पुलिस के उपनिरीक्षक ललित कुमार से वीरता पदक वापस लिया गया है। वे भ्रष्टाचार के मामलों में लिप्त पाये गये थे। दरअसल गृहमंत्रालय ने राष्ट्रपति से ललित कुमार के साथ तीन पुलिस अधिकारियों का वीरता पदक वापस लेने को लेकर सिफारिश की थी। इन अधिकारियों में मध्यप्रदेश के पूर्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एएसपी धर्मेंद्र चौधरी, पंजाब पुलिस के उपनिरीक्षक गुरमीत सिंह और झारखंड पुलिस के उपनिरीक्षक ललित कुमार आदि शामिल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार राजा पीटर को तमाड़ ले जाकर करीब 4 घंटे पूछताछ की गई। केंद्रीय गृह मंत्रालय को जुलाई, 2015 में सजा के बारे में पता चला, मामले को पंजाब सरकार के समक्ष उठाया गया, जिसने सजा की पुष्टि की और मंत्रालय को पदक वापस लेने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए कहा। एएसपी धर्मेंद्र चौधरी को जिस मुठभेड़ के लिए पदक दिया गया था, वह मुठभेड़ फर्जी थी।

गौरतलब है कि, वर्ष 2002 में झाबुआ में पोस्टिंग के दौरान उन्होंने कथित मुठभेड़ में एक वांछित अपराधी को मार दिया था। मगर जब जांच की गई तो उक्त मुठभेड़ फर्जी निकली। इसी तरह से गुरमीत सिंह पर हत्या का मुकदमा चला था, और वर्ष 2006 में उन्हें आजीवन कारावास की सजा दी गयी थी। उन्हें वर्ष 1997 में राज्य सरकार की अनुशंसा पर वीरता पदक दिया गया था।

वीआईपी कल्चर से आम जन सुरक्षा प्रभावि

चार्टर्ड अकाउंटेंट की तरह कर रहे मंत्री बर्ताव: यशवंत सिन्हा

केजरीवाल की कार चुरा ले गए चोर

पूर्व लोक सभा अध्यक्ष शिवराज पाटिल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -