देशभर के 152 पुलिस कर्मियों को जांच में उत्कृष्टता के लिए मिला पदक
देशभर के 152 पुलिस कर्मियों को जांच में उत्कृष्टता के लिए मिला पदक
Share:

नई दिल्ली: साल 2021 के लिए ‘जांच में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री के पदक’ से 152 पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया है। इस मेडल का आरम्भ साल 2018 में किया गया था जिसका लक्ष्य अपराध की जांच के उच्च प्रोफेशनल मानकों को बढ़ावा देना तथा जांच अफसरों द्वारा जांच में इस प्रकार की उत्कृष्टता की पहचान करना है।

वही केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बताया कि इन पुरस्कारों को प्राप्त करने वाले कर्मचारियों में सीबीआई के 15, मध्य प्रदेश एवं महाराष्ट्र पुलिस के 11-11, उत्तर प्रदेश पुलिस के 10, केरल एवं राजस्थान पुलिस के 9-9, तमिलनाडु पुलिस के 8, बिहार के 7, गुजरात, कर्नाटक तथा दिल्ली पुलिस के छह-छह कर्मचारी सम्मिलित हैं। इनमें 28 महिला पुलिस अफसर भी सम्मिलित हैं।

साथ ही वर्ष 2020 में 121 पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया था। इसमें 15 सीबीआई के, 10-10 मध्य प्रदेश एवं महाराष्ट्र पुलिस के, 8 उत्तर प्रदेश पुलिस के तथा 7-7 कर्मचारी केरल व पश्चिम बंगाल पुलिस के हैं, तथा शेष कर्मी अन्य राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के हैं। इनमें 21 महिला पुलिस अफसरों को भी पदक से सम्मनित किया गया था।

ईसाई स्कूलों की करतूत.., गरीब बच्चों को नहीं दे रहे दाखिला, हर साल बचा रहे 2500 करोड़

खुलकर तालिबान के समर्थन में उतरा पाकिस्तान, इमरान खान ने दिया बड़ा बयान

ICC टेस्ट प्लेयर्स की रैंकिंग जारी, विराट को हुआ नुकसान, जडेजा ने फिर पाया सम्मान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -