देवयानी की मुश्किलें हुई कम, अमेरिकी यात्रा से करना होगा परहेज
देवयानी की मुश्किलें हुई कम, अमेरिकी यात्रा से करना होगा परहेज
Share:

नई दिल्ली : पूर्व भारतीय राजनयिक देवयानी खोबरागडे को सरकार ने फिर से बहाल करने का निर्णय लिया है। हालांकि वे विदेश नहीं जाएगी। मगर उन्हें राजनयिक सेवा में बहाल कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि उनके विरूद्ध अमेरिका में गिरफ्तारी वारंट लंबित है। जिसे लेकर वे अमेरिका नहीं जा सकेंगी। मिली जानकारी के अनुसार अपने घरेलू नौकर का मेहनताना नियमों के तहत तय न करने के मामले में देवयानी पर आरोप लगे। जिसके बाद उन्हें अमेरिका छोड़कर स्वदेश लौटना पड़ा। उनके मामले को देखते हुए उन्हें अन्य देश में राजनयिक की जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई। दरअसल देवयानी को अमेरिका में हथकड़ी लगाई गई, उनके परिधान उतरवाकर तलाशी ली गई। 

उन्हें कैविटी और डीएनए टेस्ट से भी गुजरना पड़ा। उनका कहना रहा कि वे देश का प्रतिनिधित्व कर रही थीं इसलिए उन्होंने अपनी गरिमा बनाए रखी। उनपर अपनी नौकरानी को वीजा दिलवाने में गलत सूचना देने का आरोप भी लगाया गया। यही नहीं इस विवाद के बाद देवयानी को संयुक्त राष्ट्र में स्थानांतरित कर दिया गया। हालांकि इस पूरे मसले पर देवयानी की मुश्किलें कम नहीं हो रही थीं और उन्होंने मामले को समाप्त करने के लिए यूएस में अपील भी की थी।

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -