भारत में गो वध पर लग सकती है रोक, खानपान के व्यवहार पर कोई रोक नहीं
भारत में गो वध पर लग सकती है रोक, खानपान के व्यवहार पर कोई रोक नहीं
Share:

नई दिल्ली : केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह द्वारा शुक्रवार को मंत्रालय में सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर सरकार का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया गया। इस दौरान उन्होंने अपने संवादों में  क्रिकेट मैच की भाषाशैली का प्रयोग किया। दूसरी ओर गोमांस भक्षण करने वालों को पाकिस्तान चले जाने की नसीहत देने वाले अपने सहयोगी और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी द्वारा दिए गए बयान को लेकर कई तरह के सवाल किए गए। 

मिली जानकारी के अनुसार श्री सिंह ने एनडीए द्वारा एक वर्ष की उपलब्धियों को दर्शाने के लिए केंद्रीय मंत्री श्री सिंह ने पत्रकारों से चर्चा की। जिसमें उन्होंने कहा कि एनडीए शासन द्वारा बीते एक वर्ष की उपलब्धियों को जताने के लिए बुलाई गई पत्रकार परिषद या प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि अभी का स्कोर है, बिना कोई विकेट खोए एक मजबूत साल।

इस पर पत्रकारों ने सवाल दाग दिए। जिसमें पूछा गया कि संसदीय मामलों के राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी द्वारा गौमांस खाने वालों को पाकिस्तान चले जाने की बात कही गई है। हालांकि केंद्रीय गृहराज्यमंत्री किरण रिजीजू द्वारा गोमांस खाने की बात पर कहा गया कि देश में गोवध पर रोक लगाई जा सकती है लेकिन खानपान की आदतों को लेकरकिसी तरह की बंदिश नहीं लगाई जा सकती। व्यक्ति अपनी आदतों और धार्मिकता के अनुसार खानपान का आचरण कर सकता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -