मौनी अमावस्या के दिन भूल से भी ना करें यह काम वरना....
मौनी अमावस्या के दिन भूल से भी ना करें यह काम वरना....
Share:

हर साल आने वाली माघ अमावस्या इस साल 31 जनवरी 2022 सोमवार को सोमवती (somvati amavasya 2022) और 1 फरवरी 2022 मंगलवार को मौनी ( mauni amavasya 2022) अमावस्या है। आप सभी को बता दें कि पूर्णिमा के दिन चंद्र पूर्ण होता है और अमावस्या के दिन चंद्र लुप्त रहता है। ऐसे में शुक्ल पक्ष के 15वें दिन पूर्णिमा और कृष्ण पक्ष के 15वें दिन अमावस्या होती है। कहा जाता है अमावस्या के दिन कई बातें हैं जिनको लेकर सतर्क रहना चाहिए। अब आज हम आपको उन्ही के बारे में बताने जा रहे हैं।

* कहा जाता है इस दिन किसी भी प्रकार की तामसिक वस्तुओं का सेवन नहीं करना चाहिए।

* ज्योतिष के मुताबिक इस दिन शराब आदि नशे से भी दूर रहना चाहिए। क्योंकि नशा करने से भविष्य पर दुष्परिणाम हो सकते हैं।

ज्योतिष के अनुसार इस दिन व्यक्ति में नकारात्मक सोच बढ़ जाती है। इसी के चलते नकारात्मक शक्तियां उसे अपने प्रभाव में ले लेती है तो ऐसे में हनुमानजी का जप करते रहना चाहिए।

* ज्योतिष के अनुसार अमावस्या के दिन ऐसे लोगों पर ज्यादा प्रभाव पड़ता है जो लोग अति भावुक होते हैं। अत: ऐसे लोगों को अपने मन पर संयम में रखना चाहिए और पूजा पाठ आदि करना चाहिए।

* ज्योतिष के मुताबिक इस दिन हो सके तो उपवास रखना चाहिए।

* अमावस्या (अमावस) के देवता हैं अर्यमा जो पितरों के प्रमुख हैं। ऐसे में अमावास्या में पितृगणों की पूजा करने से वे सदैव प्रसन्न होकर प्रजावृद्धि, धन-रक्षा, आयु तथा बल-शक्ति प्रदान करते हैं। यह बलप्रदायक तिथि हैं।

* अमा‍वस्या के दिन भूत-प्रेत, पितृ, पिशाच, निशाचर जीव-जंतु और दैत्य ज्यादा सक्रिय और उन्मुक्त रहते हैं। इसी के चलते इस दिन विशेष सावधानी रखनी चाहिए।

अमावस्या के दिन दानवी आत्माएं ज्यादा सक्रिय रहती हैं, तो ऐसे समय में मनुष्यों में भी दानवी प्रवृत्ति का असर बढ़ जाता है। इस वजह से इस दिन अपना ध्यान रखना चाहिए।

1 फरवरी को है मौनी अमावस्या, कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए करें ये 5 उपाय

कब है मौनी अमावस्या, जानिए शुभ मुहूर्त और नियम

सोमवती अमावस्या के दिन पितरों को प्रसन्न करने के लिए करें यह उपाय

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -