मौलाना अरशद मदनी की मांग, गाय को 'राष्ट्रीय पशु' घोषित किया जाए
मौलाना अरशद मदनी की मांग, गाय को 'राष्ट्रीय पशु' घोषित किया जाए
Share:

सहारनपुर: देश में गाय के नाम पर हो रहे अपराध थमने का नाम नही ले रहे हैं। हाल ही में कथित गौरक्षको की गुंडागर्दी के कारण कई लोगों को अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ा है। इन मामलों में सबसे ज्यादा मुस्लिम और दलित शिकार बन रहे हैं। हालाँकि राज्य और केंद्र सरकार ऐसे उपद्रवी तत्वों से सख़्ती से निपटने की बात कह चुकी है, किन्तु सब हवाई ही लग रहा है, क्योंकि अपराध करने वालों के मन में क़ानून को लेकर कोई खौफ ही नही है।

ऐसे में मुस्लिम समुदाय के कुछ धर्मगुरु निकलकर सामने आए है। उन्होंने सरकार से गौहत्या पर बैन लगाने की माँग की है। किन्तु यह सम्भव नज़र नही आता। क्योंकि देश के कई प्रदेशों में गौमांस पर बैन नही है। इनमे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित भी कई राज्य शामिल है। बरहाल अब मुस्लिम धर्मगुरुओं की ओर से एक नई माँग रखी गई है। जमीयत उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की माँग की है।

सहारनपुर में पत्रकारों से बात करते हुए मौलाना मदनी ने कहा है की,' देश में गोहत्या को लेकर आए दिन माहौल ख़राब हो रहा है। इस मसले को लेकर कई लोगों की हत्याएं तक हो चुकी हैं। गाय और मनुष्य दोनों को सुरक्षित रखने के लिए गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाना चाहिए।

अमेरिका-ईरान में गहराते तनाव से भारतीय बाजार में उथल-पुथल, जानिए क्या हुआ असर

INDvSL: दुनिया के सभी कप्तानों को पछाड़, कोहली ने रचा इतिहास

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हो रही है लगातार वृद्धि, जानिये आपके शहर में क्या है दाम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -