विश्व चैंपियनशिप के लिए मैरिकाॅम को बनाया एंबेसेडर
विश्व चैंपियनशिप के लिए मैरिकाॅम को बनाया एंबेसेडर
Share:

नई दिल्ली: भारत की लोकप्रिय मुक्केबाज एमसी मैरीकाॅम अब केवल भारत की ही पहचान नहीं हैं बल्कि उनके नाम से मुक्केबाजी को भी जाना जा रहा है। दरअसल विश्व महिला चैंपियनशिप के लिए एमसी मैरिकाॅम को ब्रांड एंबेसेडर बनाया जा रहा है। प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए 8 लोगों को एंबेसेडर बनाया गया है जिसमें मैरीकाॅम का नाम प्रमुख है। दरअसल मैरीकाॅम ने एआईबीए के इस निर्णय पर प्रसन्नता जताई है।

मैरीकाॅम ने कहा है कि वे अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह का सम्मान मिलना किस्मत की बात है। दरअसल 19 से 27 मई तक अस्ताना, कजाकस्तान में आयोजित होने वाली विश्व चैंपियनशिप के माध्यम से उन्होंने ओलिंपिक के लिए भी क्वालिफाय कर लिया है।

मैरीकाॅम के अलावा एड्रियाना एराउजा, बुल्गारिया की स्टानिमिरा पेट्रोवा और मोरक्को की खादिजा मर्दी का नाम शामिल है। यही नहीं अलजीरिया की सिकी याकूब और कनाडा की जेनिफर हगिन्स को भी एंबेसेडर नियुक्त किया गया है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -