माओवादी कुंदन पाहन ने किया आत्मसमर्पण
माओवादी कुंदन पाहन ने किया आत्मसमर्पण
Share:

रांची। झारखंड में केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल के अधिकारियों के सामने माओवादियों द्वारा आत्मसमर्पण किया जा रहा है। जी हां, अब यह जानकारी सामने आई है कि कुख्यात माओवादी कुंदन पाहन ने 14 मई को रांची पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। दरअसल कुंदन पाहन पर करीब 15 लाख रूपए का ईनाम लगाया गया था। मिली जानकारी के अनुसार रांची के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कुलदीप द्वेदी ने इस मामले में जानकारी दी और कहा कि माओवादी कुंदन पाहन के आत्मसमर्पण करने को एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

पाहन सीपीआई मोओ झारखंड की क्षेत्रीय कमेटी का सचिव था। इस पर आरोप यह भी है कि इसने बैंक की वैन से करीब 5 करोड़ रूपए लूटे थे। लूट आईसीआईसीआई बैंक की वैन में हुई थी। पकड़े जाने के बाद उसने कहा कि वरिष्ठ माओवादी नेता अपने बच्चों को विदेशों में पढ़ाते हैं।

उसने इन लोगों पर जबरन वसूली का आरोप भी लगाया उसने कहा कि वह राज्य के विकास में भागीदारी करना चाहता है। कुंदन पाहन द्वारा पुलिस महानिदेशक आरके मलिक, सीआरपीएफ आईजी संजय लठकर, डीआईजी एवी होमकर आदि के सामने आत्मसमर्पण किया गया। इस सफलता पर अधिकारियों को उनके वरिष्ठों द्वारा शुभकामनाऐं दी गईं।

HEC Job : आईटीआई ट्रेनी और डिप्लोमा इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए 8 मई अंतिम दिन

नक्सली नकुल ने कहा, नक्सली संगठन की नीतियों से विकास सम्भव नहीं

हैवी इंजीनियरिंग कार्पोरेशन लिमिटेड में बहुत से पदों पर आई वैकेंसी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -