कई तिल व्यक्ति की कामुक को भी बखूबी दर्शाते हैं
कई तिल व्यक्ति की कामुक को भी बखूबी दर्शाते हैं
Share:

हस्तरेखा व‌िज्ञान में शरीर पर मौजूद तिलों का खास तौर पर जिक्र किया गया है। शरीर पर मौजूद इन त‌िलो के फल भी बताए गए हैं। कई तिल व्यक्ति की कामुक को भी बखूबी दर्शाते हैं। 

जहां शरीर के कुछ अंगों पर तिल का होना ये दर्शाता है कि व्यक्त‌ि अत्यध‌िक कामुक होगा, वहीं कुछ अंगों पर त‌िल का होना तो यह भी दर्शाता है क‌ि व्यक्त‌ि को अत्यध‌िक कामुकता के कारण बाद में परेशानी भी होती है। 

हथेली में शुक्र पर्वत के स्‍थान पर अंगूठे के नीचे तिल का होना काम भाव दर्शाता है। ज‌िनके शुक्र पर्वत पर त‌िल होता है, उनमें कामुकता के कारण कई लोगों से संबंध बनने की आशंका रहती है और इसकी वजह से परेशानी भी होती है।

ऊपर के होंठ पर कामदेव का वास माना जाता है। इस स्‍थान पर त‌िल भी कामुकता की पहचान है। समुद्रशास्‍त्र में गुप्तांग पर त‌िल का होने को अत्यध‌िक कामुकता की पहचान बताई गई है। ऐसे व्यक्त‌ि अपनी कामुकता के कारण अपनी यौन क्षमता जल्दी खो बैठते हैं।

इसके अलावा दाह‌िनी आंख पर त‌िल, जांघ पर त‌िल और छाती पर त‌िल का होना भी व्यक्ति की कामुक होने की बात स्पष्ट तौर पर दर्शाता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -