जन्मदिन कि हार्दिक हार्दिक शुभकामनायें
जन्मदिन कि हार्दिक हार्दिक शुभकामनायें
Share:

भारत के प्रसिध्द तबला वादक ज़ाकिर हुसैन महाराष्ट्र के निवासी हैं। इनका जन्म 9 मार्च 1951 को हुआ था। ज़ाकिर हुसैन के पिता तबला वादक उस्ताद अल्ला रखा हैं। ज़ाकिर हुसैन का बचपन मुम्बई में ही बीता है। 12 साल कि उम्र से ही ये संगीत के क्षेत्र में काफी रुचि रखते थे। इतनी सी ही उम्र में ज़ाकिर हुसैन अपनी उपलब्धियां बिखेरने लगे थे।

करियर कि शुरूआत

अपनी शुरूआती शिक्षा और फिर काॅलेज के बाद ज़ाकिर हुसैन ने अपने आप को संगीत के क्षेत्र में स्थापित करना शुरू किया। और मेहनत करते हुए 1973 को अपना पहला एलबम ‘लिविंग इन द मैटेरियल वर्ल्ड‘ कि शुरूआत कि। उसके बाद ज़ाकिर हुसैन ने तो मानों ठान लिए कि तबले कि आवाज अब पूरी दुनिया में बिखेरेंगें। इसके बाद से तो ज़ाकिर हुसैन के करियर में तो मानों 'पर' लग गए हों। 1973 से लेकर 2007 तक ज़ाकिर हुसैन ने कई अन्तर्राष्ट्रीय समारोहों में अपने तबले का रंग बिखेरा और खुद के साथ देश का भी नाम रोशन किया। और अपने एलबम के द्वारा भी लोगों के बीच में तबले का रंग बिखेरा है।

ये उपलब्धियां कि हांसिल
1988 में जब उन्हे पद्म श्री का पुरूस्कार मिला था तब वह मात्र 37 साल के थे। इस उम्र में यह पुरस्कार पाने वाले यह सबसे पहले और कम उम्र के व्यक्ति भी थे। उसके बाद 2002 में उन्हे संगीत क्षेत्र के लिए पद्म भूषण के पुरस्कार से सम्मानित हुए। और सबसे बड़ी उपलब्धि तो ज़ाकिर हुसैन कि 1992 और 2009 में संगीत का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार ‘ग्रैमी अवार्ड‘ था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -