प्रियंका के दौरे के दिन ही गोवा कांग्रेस में इस्तीफों की झड़ी, नेताओं ने लगाए ये आरोप
प्रियंका के दौरे के दिन ही गोवा कांग्रेस में इस्तीफों की झड़ी, नेताओं ने लगाए ये आरोप
Share:

पणजी: पिछले कुछ समय से तटीय राज्य गोवा में मुश्किलों से जूझ रही कांग्रेस को शुक्रवार को एक बार वापस झटका लगा है। पोरवोरिम विधानसभा सीट के कई कांग्रेस नेताओं ने पार्टी से इस्तीफे दे दिए हैं। यहां, ध्यान देने वाली बात यह है कि ये इस्तीफे शुक्रवार सुबह उस समय दिए गए हैं, जब प्रियंका गांधी राज्य के दौरे पर आ रही हैं। इन नेताओं का कहना है कि कांग्रेस, राज्य में विधानसभा चुनाव को लेकर गंभीर नहीं दिख रही है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य गुपेश नायत ने कहा हैं कि, 'कांग्रेस राज्य में चुनाव को लेकर गंभीर नहीं है। अब तक उसने चुनाव की कोई तैयारी भी शुरू नहीं की है।'

कहा जा रहा है कि इस्तीफा देने वाले नेताओं का समूह निर्दलीय MLA रोहन खौंटे को समर्थन कर रहा है। दक्षिण गोवा के वरिष्ठ नेता मोरेनो रेबेलो ने भी कांग्रेस छोड़ दी है। अपना इस्तीफा देते हुए रेबेलो ने लिखा है कि वह मौजूदा MLA एलेक्सियो रेगिनाल्डो को एक बार वापस टिकट दिए जाने से खफा हैं। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के विरुद्ध कार्य करते रहे हैं और इसके बावजूद कर्टोरिम सीट से उन्हें टिकट दिए जाने से वह खफा हैं। उन्होंने कहा कि विधायक ने बीते साढ़े चार वर्षों में पार्टी के किसी आयोजन में हिस्सा नहीं लिया है और हमेशा पार्टी के नेताओं के खिलाफ बयानबाज़ी की है।

उन्होंने गोवा प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रमुख गिरीश चोडनकर को लिखे गए पत्र में यह बात कही है। गोवा फॉरवर्ड पार्टी के साथ कांग्रेस का गठबंधन न हो पाने के बाद ये इस्तीफे दिए गए हैं। बता दें कि हाल ही में कांग्रेस के नेता और पूर्व सीएम लुईजिन्हो फलेरियो ने पार्टी छोड़ते हुए कई नेताओं के साथ तृणमूल कांग्रेस (TMC) का दामन थाम लिया था। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी (AAP) भी गोवा में लगातार ताल ठोक रही है। ऐसे में कांग्रेस के लिए गोवा में दिक्कतें पैदा हो गई हैं। एक ओर भाजपा संगठित दिखाई दे रही है, तो वहीं कांग्रेस आपसी कलह से परेशान है। 

Punjab Assembly Elections: अरविंद केजरीवाल के निशाने पर चरणजीत सिंह चन्नी

संसद का शीतकालीन सत्र : भाजपा की बैठक जारी

पंजाब चुनाव 2022: कांग्रेस ने चार चुनाव पैनल बनाए

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -