मुंबई में मॉनसून की बारिश से डूबे कई इलाके, बंद हुए ये मार्ग
मुंबई में मॉनसून की बारिश से डूबे कई इलाके, बंद हुए ये मार्ग
Share:

मुंबई: मॉनसून के चलते देश के अधिकांश प्रदेशों में वर्षा का कहर देखने को मिल रहा है। शनिवार को मौसम विभाग ने मुंबई में वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मुंबई के कई क्षेत्रों में आज प्रातः भारी वर्षा दर्ज की गई। कुर्ला, चेम्बूर, अंधेरी में भारी जलजमाव हो गया हो गया। इसके चलते अंधेरी सबवे को कुछ देर के लिए बंद भी करना पड़ा। 

शुक्रवार को भी मुंबई में भारी वर्षा दर्ज की गई।अंधेरी, कुर्ला, घाटकोपर, चेंबूर एवं कुछ अन्य जगहों के निचले क्षेत्रों में जलभराव हो गया। इसके चलते बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) लिमिटेड ने 12 से ज्यादा मार्गों पर बसों को डायवर्ट किया। शुक्रवार को 9 घंटे में सांताक्रुज वेदर ब्यूरो में 100 एमएम से अधिक वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह 8.30 से शाम 5.30 बजे तक उपनगर में औसतन 115।2 एमएम, जबकि (कोलाबा वेदर ब्यूरो) शहर में औसतन 92.2 एमएम वर्षा दर्ज की गई है। भारी बारिश के पश्चात् शहर के कई हिस्सों में ट्रैफिक जाम की स्थिति देखी गई। इसके चलते यातायात लंबे वक़्त तक बाधित रहा। अंधेरी एवं दहिसर सबवे में कुछ समय के लिए पानी भर गया। फिलहाल, उपनगरीय लोकल ट्रेन नेटवर्क सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त लोगों को समुंद्र के नजदीक ना जाने की सलाह दी गई है। 

मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी शनिवार को मुंबई में न्यूनतम 25 डिग्री एवं अधिकतम तापमान 29 डिग्री हो सकता है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस के चलते भारी वर्षा की आशंका है। मुंबई के साथ-साथ  रायगढ़, ठाणे एवं पालघर जैसे पड़ोसी जिले में वर्षा को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।  ठाणे और पालघर में निरंतर दूसरे दिन सभी स्कूल बंद करने का आदेश दिया गया। मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, पालघर और पुणे में आज भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है। वहीं, महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में भारी से बहुत भारी वर्षा देखने को मिल सकती है।

मणिपुर के बाद बिहार में भी मानवता शर्मसार, लड़की को निर्वस्त्र कर पार की हैवानियत की हदें

भीतर शक्ति संघर्ष: राजनीतिक दलों में संगठनात्मक विवादों को संबोधित करना

अघोरी: आध्यात्मिक साधकों के रहस्यमय मार्ग को समझना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -