रामलीला मैदान रैली LIVE: मनोज तिवारी बोले- दिल्ली को पांच साल भाजपा की जरुरत
रामलीला मैदान रैली LIVE: मनोज तिवारी बोले- दिल्ली को पांच साल भाजपा की जरुरत
Share:

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के रामलीला मैदान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की रैली में भारी भीड़ जुटी है। अभी पीएम नरेंद्र मोदी के यहाँ पहुँचने का इंतजार है। पीएम मोदी के आने से पहले पार्टी के अन्य नेता संभा को सम्बोधित कर रहे हैं। यह रैली मोदी सरकार की तरफ से दिल्ली की 1700 से ज्यादा अवैध कॉलोनियों को नियमित करने के फैसले पर पीएम मोदी को धन्यवाद देने के लिए आयोजित की गई है। 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने पीएम मोदी को गरीबों का मसीहा करार देते हुए कहा कि भाजपा जो कहती है, वो करती है। हमारा एक ही पहचान है, एक ही मंत्र है, हम जो कहते हैं वो करते हैं। मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली में भी पांच वर्ष भाजपा की आवश्यकता है। नई दिल्ली से भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा कि हम हिंदू राष्ट्र नहीं बनाने आए हैं बल्कि हिंदुस्तान को हिंदुस्तान ही बरक़रार रखना चाहते हैं। उन्होंने विपक्ष पर नागरिकता संशोधन अधिनियम के बहाने छात्रों को प्रदर्शनों में इस्तेमाल करने का इल्जाम लगाया।

वहीं इससे पहले भाजपा सांसद हंसराज हंस ने गाना गाकर पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कुछ यूं गाना गाया, "मोदी का एक ही झटका, अब कोई काम न लटका, कालोनियों को पास करा दिया, बिल भी पास कार दिया, मोदी जी रहें सलामत, भारत को दुनिया में चमका दिया, दिल मोदी जी ने मोह लिया।"

भीम आर्मी चीफ की गिरफ़्तारी पर भड़की मायावती, चंद्रशेखर पर लगाया गंभीर इल्जाम

कोंग्रस पूर्व नेता का आरोप, बोले- पार्टी ने भाजपा की गलत छवि पेश की

पाकिस्तानी अटॉर्नी जनरल का बड़ा बयान, कहा- मुशर्रफ को सजाए मौत देने वाले जज का मानसिक संतुलन ठीक नहीं...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -