गोवा और देश ने आज एक सितारा खो दिया : सुमित्रा महाजन
गोवा और देश ने आज एक सितारा खो दिया : सुमित्रा महाजन
Share:

पणजी : प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर के निधन के बाद से पूरे देश में शोक की लहर फैल गई है। पक्ष-विपक्ष के नेता, हस्तियां परिकर को श्रद्धांजलि अर्पित कर रही हैं। लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने उन्हें कर्मठ, संकल्पित और ईमानदार व्यक्तित्व बताते हुए श्रद्धांजलि दी है। महाजन ने कहा कि मनोहर परिकर बीमारी की परवाह न करके अंतिम क्षण तक काम करने वाले व्यक्ति थे। 

परिकर की सादगी का हर कोई था कायल, पसंद नहीं थी लाल बत्ती की गाड़ियां

महाजन ने किया ऐसा ट्वीट 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्होंने एक अत्यंत ईमानदार, कर्मठ, सोच और इरादों से संकल्पित नेतृत्व प्रदान किया। गोवा और देश ने आज एक सितारा खो दिया। महाजन ने कहा कि उनके निधन का समाचार अत्यंत व्यथित करने वाला है। परिकर के ऊर्जावान, ईमानदार और कर्मठ व्यक्तित्व को सादगी, सच्चाई, सोच, संकल्प, सतत कार्यों के लिए हमेशा याद किए जाएगा। 

अपने आखिरी ट्वीट में भाऊ साहब को श्रद्धांजलि दे गए परिकर

राजनीती ने खोया सितारा 

जानकारी के मुताबिक उन्होंने कहा कि जब परिकर मुंबई के निजी अस्पताल में भर्ती थे, तो मैं उनसे मिलने गई थी। तब गंभीर बीमारी से लड़ते समय भी देश के लिए काम करते रहने की इच्छाशक्ति उन्होंने व्यक्त की थी। आज देश की राजनीति ने अपना एक सितारा खो दिया। गोवा के मुख्यमंत्री, देश के पूर्व रक्षामंत्री को हम हमेशा याद रखेंगे। ईश्वर से उनके लिए, परिजनों के लिए हृदय से प्रार्थना। ॐ शांति !

नदियों में प्रदूषण को रोकने में नाकाम यूपी सरकार पर, एनजीटी ने लगाया पांच करोड़ का जुर्माना

आज से शुरू होंगे लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन

परिकर के निधन के भाजपा विधायकों से मिलने पणजी पहुंचे नितिन गडकरी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -