बिग बॉस को लेकर मनीषा रानी का बड़ा खुलासा, बताया स्क्रिप्टिड है या नहीं?
बिग बॉस को लेकर मनीषा रानी का बड़ा खुलासा, बताया स्क्रिप्टिड है या नहीं?
Share:

जानी मानी मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मनीषा रानी बिग बॉस OTT 2 की भले ही विजेता नहीं रही हैं, मगर उन्होंने दर्शकों का मनोरंजन करके उनका दिल अवश्य जीता है। शो के बाद से वह सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। सभी उन्हें पसंद कर रहे हैं। अब हाल ही में मनीषा, भारती सिंह के पॉडकास्ट में पहुंचीं तथा इसके चलते उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक के बारे में चर्चा की। भारती ने मनीषा से पूछा कि क्या बिग बॉस स्क्रिप्टिड होता है कि नहीं क्योंकि ये सभी जानना चाहते हैं।

वही इस पर मनीषा बोलती हैं कि पहले मुझे भी यही लगता था। मगर जब मैं शो में गई तो पता चला कि नहीं ये रिएलिटी शो ही है। ऐसा नहीं है कि बिग बॉस मुझे बताएंगे पहले ही कि क्या करना है। हां बस ऐसा है कि वह सिचुएशन ऐसी क्रिएट कर लेते हैं कि अपने आप माहौल बदल जाता है। इसके चलते मनीषा यह भी बोलती हैं कि उन्हें चाहिए कि उनकी जिंदगी में कोई आए। वह बोलती हैं कि सबका बॉयफ्रेंड है, लेकिन मेरा नहीं है जबकि मैं तो सुंदर भी हूं। तत्पश्चात, मनीषा यह भी कहती हैं कि उनका जब भी रिलेशन शुरू होगा तो वह सीरियस ही रहेंगी। ऐसा नहीं है कि केवल टाइमपास होगा। मैं कुछ महीने के रिलेशनशिप के बाद शादी करना चाहूंगी।

अभिषेक मल्हान ने अपने व्लॉग में बताया कि मनीषा रानी ने उन्हें खास गिफ्ट दिया है तथा वो है एक सोने की चेन। ये कोई आम चेन नहीं बल्कि काफी बड़ी तथा मोटी सोने की चेन है। इसके साथ ही इसमें किंग लिखा है। अभिषेक ने बताया कि मनीषा ने कहा है कि मेरे लिए तू ही बिग बॉस OTT 2 का किंग था इसलिए उसने इसमें किंग लिखवाया है।

बॉयफ्रेंड का दोस्त बता 16 वर्षीय लड़की को नदी के किनारे ले गए 5 युवक, फिर एक-एक कर पार की हैवानियत की हदें

'भगवान की आरती उतारना नहीं आती, चरणामृत तक ठीक से नहीं ले पाते है', राहुल गांधी पर कैलाश विजयवर्गीय का हमला

'जनता माफी दे या फांसी...', CM नीतीश के बयान का JDU ने किया विरोध

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -