विदेशी बिजनेसमैन से शादी करेगी मनीषा रानी! सुनकर परेशान हुए एक्ट्रेस के पिता
विदेशी बिजनेसमैन से शादी करेगी मनीषा रानी! सुनकर परेशान हुए एक्ट्रेस के पिता
Share:

टीवी के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस OTT में बिहार की मनीषा रानी ने अपने चुलबुलेपन से हर किसी का मन मोह लिया। वो शो की विनर भले ही नहीं बनीं, मगर एक विनर से अधिक लोकप्रियता हासिल कर ले गईं। बिग बॉस के बाद उन्हें कई हिट म्यूजिक वीडियोज में भी देखा गया। यूं कहें कि सफलता उनके कदम चूम रही है। ऐसे में उन्होंने अपने परिवार के साथ ऐसा प्रैंक किया, जो कि उनके लिए बड़े झटके से कम नहीं था।
 
मनीषा ने यूट्यूब पर नया वीडियो पोस्ट किया है। वो बोलती हैं कि 'हम पापा के साथ प्रैंक करने जा रहे हैं। उन्हें बोलेंगे कि हम शादी कर रहे हैं।' फिर वो अपने पापा कॉल करती हैं। मनीषा बोलती हैं- पापा हमें एक लड़का पसंद आ गया। हम कई वर्षों से उसे जानते हैं। उसने हमें शादी के लिए प्रपोज किया है। हम उससे शादी करने जा रहे हैं। इस पर उनके पापा बोलते हैं कि 'इतनी जल्दी कैसे। एक मिनट में तुमने हां भी कह दिया। लडका कौन है, क्या करता है।' जैसे ही मनीषा ने उन्हें बताया कि लड़का लंदन का बिजनेसमैन है, तो वो थोड़ा परेशान हो जाते हैं।

मनीषा के पापा ने कहा कि 'थोड़ा समय लेना चाहिए। तुम मशहूर हो रही हो, तो ऐसे रिश्ते आएंगे। उससे बोलो यदि वो लंदन छोड़कर इंडिया में शिफ्ट हो जाए, तो शादी कर लेना।' उन्होंने ये भी कहा कि 'हमें तुम्हारी शादी से परेशानी नहीं है। लेकिन तुम थोड़ा समय लो। हम तुम्हारे साथ हैं।' मनीषा के पापा इस बात से अंजान हैं कि उनके साथ प्रैंक किया गया है। मनीषा बोलती हैं कि जब उन्हें पता चलेगा, तो हमें बहुत सुनाने वाले हैं।

बिग बॉस से बाहर निकलते तहलका ने खोली इस कंटेस्टेंट की पोल, कहा- 'उसने सब कैमरा...'

ये हैं इस वीक के बिग बॉस के टॉप 5 खिलाड़ी, जानिए किसने मारी बाजी?

शहनाज गिल के नए वीडियो ने जीता फैंस का दिल, जबरदस्त अंदाज में आई नजर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -