फिनलैंड से तय कार्यक्रम पर ही वापस पहुंचेंगे डिप्टी सीएम
फिनलैंड से तय कार्यक्रम पर ही वापस पहुंचेंगे डिप्टी सीएम
Share:

नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया फिनलैंड से अपना दौरा पूर्ण कर तय समय पर ही वापस लौटेंगे। उपराज्यपाल राष्ट्रीय राजधानी में डेंगू व चिकनगुनिया के मसले पर बढ़ोतरी को ध्यान में रखते हुए दौरा सीमित करने का आदेश दिया गया थ। इस मामले में उपराज्यपाल नजीब जंग ने शनिवार को सिसौदिया से कहा कि मनीष सिसौदिया फिनलैंड का दौरा सीमित करें और फिर दिल्ली आकर डेंगू व चिकनगुनिया से ग्रस्त मरीजों की सेहत को सुधारने और इन रोगों से लड़ने में बेहतर प्रबंधन अपनाने के लिए राज्य की मदद करें।

इस मामले में जंग के निर्देश पर मुख्य सचिव केके शर्मा ने उपमुख्यमंत्री को फैक्स करते हुए कहा कि वर्तमान प्रशासनिक मसले का सामना करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में अपनी उपस्थिति को आवश्यक बताया गया है।

हालांकि उपमुख्यमंत्री से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि उपमुख्यमंत्री अपने तय कार्यक्रम पर ही दिल्ली वापस आऐंगे। हेलसिंकी से टीवी चैनल को बताया गया है कि फिनलैंड में वे अवकाश नहीं मना रहे हैं दरअसल उपमुख्यमंत्री यहां की शिक्षा व्यवस्था का अध्ययन कर रहे हैं। आखिर यहां पर आना, आइस्क्रीम खाना अपराध है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -