भारत माता की जय का अर्थ जनता से है तो बोलने के लिए हैं तैयार
भारत माता की जय का अर्थ जनता से है तो बोलने के लिए हैं तैयार
Share:

भोपाल: पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा कि यदि आरएसएस का भारत माता की जय से अर्थ जनता की जय है तो फिर मैं भी आपके साथ भारत माता की जय कहने के लिए तैयार हूं। दरअसल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करने के लिए पूर्व केंद्रीयमंत्री मणिशंकर अय्यर ने कहा कि मुझको अब इंतजार नहीं करना पड़ा कि खाकी निकर पहनकर मुझे यह बताए कि भारत माता की जय बोलना चाहिए।

दरअसल हम तो जय हिंद और जय भारत भी कहते हुए आ रहे हैं। पंडित जवाहरलाल नेहरू का स्मरण करते हुए उन्होंने कहा कि प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू ने डिस्कवरी आॅफ इंडिया के तीसरे अध्याय में यह लिखा है कि वे गांव - गांव घूमते थे तो लोगों द्वारा उनका स्वागत किया जाता था। वे भारत माता की जय के नारे लगाया करते थे।

इस धारावाहिक में नेहरू के पात्र को भारत माता का अर्थ पूछते हुए दर्शाया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री अय्यर ने कहा कि यदि भारत माता की जय जनता की जय है तो वे इसके साथ अपनी आवाज जोड़ने के लिए तैयार हूं। उन्होंने नेताजी सुभाषचंद्र बोस का स्मरण भी किया। इस दौरान उन्होंने हर वर्ग को स्वातंत्र आंदोलन से जोड़ा जिसके लिए उन्होंने अपनी सेना का नाम स्वातंत्र भारत सेना नहीं रखा।

यदि ये गुंडे मुझसे कहें कि तुमने भारत माता की जय नहीं कहा तो मैं तुझे मारूंगा, तेरा गला काटूंगा क्या यह देश भक्ति है आखिर यह किस तरह की देशभक्ति है। उन्होंने कहा कि मप्र में राज्य सरकार ने पंचायती राज व्यवस्था की अहमियत कम कर दी है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -