आज के दिन ही मंगल पांडे को दी गई थी फांसी, जानिए 8 अप्रैल का इतिहास
आज के दिन ही मंगल पांडे को दी गई थी फांसी, जानिए 8 अप्रैल का इतिहास
Share:

इतिहास से अच्छा गुरु कोई दूसरा हो नहीं सकता। इतिहास केवल अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। इसी कड़ी में जानेंगे आज 08 अप्रैल को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना असर छोड़ा। 

8 अप्रैल की महत्वपूर्ण घटनाएं:-
1912: नील नदी में जहाजों के आपसी भिड़ंत के बाद इसमें सवार 200 से अधिक लोगों की डूबकर मौत.
1929: क्रांतिकारी भगत सिंह और बटुकेश्‍वर दत्त ने आज ही के दिन दिल्ली असेंबली बम फेंका.
1946: संयुक्त राष्ट्र के पूर्ववर्ती संगठन लीग ऑफ नेशंस की आखिरी बैठक.
1950: भारत-पाकिस्तान विभाजन के बाद आज ही के दिन दोनों देशों ने अपने- अपने देशों में रह रहे अल्पसंख्यकों के अधिकारों को सुरक्षित करने और भविष्य में दोनों देशों के बीच युद्ध की संभावनाओं को ख़त्म करने के मकसद से समझौता किया था.
1959: कंप्यूटर इंजीनियरों ने एक नई प्रोग्रामिंग भाषा ‘कोबोल’ तैयार करने के लिए बैठक की.
1961: ब्रिटिश जहाज दारा के फारस की खाड़ी में गिरने से 240 लोगों की मौत.
1964: “जेमिनी-1” लांच किया गया.
1985: भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा युद्ध शुरू, इसे कश्मीर के दूसरे युद्ध के नाम से भी जाना जाता है.
1988: जनरल वेंग शंग कुन चीन के राष्ट्रपति चुने गए.
2003: अमेरिकी सेना ने सद्दाम हुसैन का पता लगाने के लिए बगदाद में बंकर भेदी बम बरसाए जिसमें अनेक नागरिकों की मृत्यु हो.
2008: आंध्रप्रदेश और कर्नाटक की सरकारों ने सिक्खों को अपने राज्य में अल्पसंख्यक घोषित किया.

8 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति:-
1892: इतिहासकार हेमचंद्र राय चौधरी का जन्म.
1924: भारतीय शास्त्रीय गायक कुमार गंधर्व का जन्म.
1938: संयुक्त राष्ट्र के 7वें महासचिव कोफी अन्नान का जन्म.
1950: हिंदी कवि दिनेश कुमार शुक्ल का जन्म.
1983: तेलुगु चलचित्र अभिनेता अल्लु अर्जुन का जन्म.

8 अप्रैल को हुए निधन:-
1857: प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम 1857 विद्रोह के सिपाही मंगल पांडे को फांसी दी गई.
1894: भारत के राष्ट्रीय गीत “वंदेमातरम्” के रचयिता बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय का निधन.
1947: अमेरिकी उद्योगपति हेनरी फोर्ड का निधन.
1973: स्पेन के चित्रकार पाब्लो पिकासो का निधन.

'लोकतंत्र नहीं, आपका परिवार खतरे में है...', बिना नाम लिए अमित शाह ने बोला राहुल गांधी पर हमला

उर्फी जावेद के खिलाफ सड़क पर उतरी ये लड़की, बोली- 'बच्चों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ेगा...'

इशरत जहाँ बिहार की बेटी और मनीष कश्यप आतंकी, वाह नितीश कुमार ! - विधायक त्रिपाठी का हमला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -