मानवादित्य और कीर्ति ने लगाया सोने पर निशाना
मानवादित्य और कीर्ति ने लगाया सोने पर निशाना
Share:

नई दिल्ली : ओलंपिक रजत पदक विजेता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के बेटे मानवादित्य सहित भारत की जूनियर निशानेबाजी टीम ने यूरोप में 2 चोटी की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 4 स्वर्ण,6 रजत और 10 कांस्य पदक पर अपना कब्ज़ा जमाया है. मानवादित्य सिंह राठौड़ और कीर्ति गुप्ता ने फिनलैंड के ओरिमाटिला में आठवें अंतरराष्ट्रीय जूनियर शाटगन विश्व कप में पुरूष और महिला ट्रैप स्पर्धाओं में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीते.

कीर्ति ने इससे पहले महिला ट्रैप स्पर्धा का स्वर्ण पदक हासिल किया. उन्होंने मनीषा कीर और प्रगट दुबे के साथ टीम स्पर्धा में भी सोना जीता. भारत ने इस प्रतियोगिता में कुल 3 स्वर्ण, 2 रजत और 4 कांस्य पदक जीते. चेक गणराज्य के प्लेजन में शूटिंग होप्स में 25 देशों के 371 निशानेबाजों ने हिस्सा लिया. भारत ने इसमें 11 पदक जीते.

भारत की तरफ से एकमात्र स्वर्ण अर्जुन बाबुता, प्रतीक बोर्स और प्रशांत की जूनियर पुरूष टीम ने दस मीटर एयर राइफल का स्वर्ण पदक जीता. भारत ने इस प्रतियोगिता में कुल एक स्वर्ण, चार रजत और छह कांस्य पदक हासिल किये.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -