10 साल तक पैसे एकत्र कर लड़के ने दी प्रेमिका को हीरे की अंगूठी लेकिन लड़की ने सुना दी खरी-खोटी
10 साल तक पैसे एकत्र कर लड़के ने दी प्रेमिका को हीरे की अंगूठी लेकिन लड़की ने सुना दी खरी-खोटी
Share:

कहा जाता है अगर व्यक्ति प्यार में हो तो आग का दरिया भी चुटकियों में पार कर जाता है। एक व्यक्ति प्यार के लिए कुछ भी कर सकता है फिर वह चाँद तारे तोड़कर लाना हो या फिर डूबकर मर जाना हो। ऐसा ही एक किस्सा इस समय तेजी से चर्चाओं में है। जी दरअसल यह एक आशिक की कहानी है जो इस समय तेजी से वायरल हो रही है। जी दरअसल यह कहानी बड़ी दिलचस्प और मजेदार है। इस कहानी को रेडिट पर पोस्ट किया गया है। जिसने इसे पोस्ट किया है यह उसी शख्स के साथ हुआ है। उसने अपनी कहानी में बताया कि कैसे उसने पूरे 10 साल तक अपने प्यार को पाने के लिए पैसे जमा किये। उसके बाद उसने उन पैसों से अपने पार्टनर के लिए एक अंगूठी खरीद ली ताकि वह उसे प्रपोज कर सके। लेकिन लड़की ने उसे ना कह दिया और अंगूठी को देख उसे फटकार लगाई।

अब रेडिट यूजर ने ऑनलाइन लोगों से राय मांगी कि अब उसे क्या करना चाहिए। मिली जानकारी के तहत युवक ने 20 हजार डॉलर यानी करीब 14 लाख 64 हजार रुपए में एक अंगूठी खरीदी। वही जैसे ही उसने अंगूठी के साथ लड़की को प्रपोज किया तो लड़की गुस्से से तिलमिला गई। अब युवक ने ऑनलाइन शेयर की गई पोस्ट में अपना गम बांटते हुए लोगों को बताया है कि ''उसकी प्रेमिका को शिकायत थी कि उसे नेचुरल हीरे की जगह लैब में बने हीरे की अंगूठी क्यों दी गई?''

अब युवक ने रेडिट पर लिखा कि ''वो चाहता था कि अपनी प्रेमिका को सबसे बड़ी रिंग दे। इसलिए जब उसके पास साढ़े 14 लाख रुपए जमा हुए तो उसने नेचुरल हीरे की जगह लैब में बने हीरे की बड़ी अंगूठी खरीद ली।'' हालाँकि अंत में लड़की ने उसे साफ़-साफ़ शब्दों में कहा कि ''तुरंत जाकर इस अंगूठी को नेचुरल हीरे से एक्सचेंज करे वरना वो रिश्ता तोड़ देगी।'' अब कुछ लोग युवक को राय दे रहे हैं तो कुछ उसके मजे ले रहे हैं।

दिशा सालियान केस: सुब्रमण्यम स्वामी बोले- देश बोस, मुखर्जी और शास्त्री के कातिलों को भी नहीं ढूंढ पाया

शत्रुघ्न सिंह को बनाया सीएम तीरथ सिंह रावत का मुख्य सलाहकार

VIDEO: रेस्टोरेंट के बाहर भूखे मगरमच्छ ने किया ग्राहकों का पीछा, और फिर...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -