Dec 04 2015 02:47 PM
गाजीपुर: ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के गाजीपुर इलाके में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। इलाके में रहने वाली छात्रा ने अपने परिचित शख्स पर शादी के जाल में फंसाकर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। इस मामले में लड़की ने सामाजिक संस्था की मदद से गाजीपुर थाने में आरोपी युवक के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने मुकदमा दायर करते हुए आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों के हवाले से मालूम पड़ा है की पीड़ित छात्रा डीयू से बीकॉम की पढ़ाई कर रही है। कुछ समय पहले वह बदरपुर इलाके में रहने वाले एक युवक के संपर्क में आई थी और उन दोनों के बीच दोस्ती हो गई। उसने छात्रा से शादी करने का वादा किया। पीड़ित लड़की ने बताया की वह हमेशा युवक के घर पर भी रुकती थी। लड़की के परिजनों को भी उनके संबंधो के बारे में पता था। इस दौरान आरोपी युवक ने कई दफा लड़की के मर्जी के खिलाफ जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध भी स्थापित किए।
लड़की ने आरोप लगाया की उसके परिवार वालों ने शादी के बदले उससे सामने पैसे की डिमांड रखी है। वादे से मुकरने के बाद पीड़ित लड़की ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज़ कराने के लिए इलाके की एक सामाजिक संस्था की मदद ली।
हिंदी न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml
इंग्लिश न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml
फोटो - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml
© 2024 News Track Live - ALL RIGHTS RESERVED