गन पॉइंट पर लेकर महिला को बनाया हवस का शिकार
गन पॉइंट पर लेकर महिला को बनाया हवस का शिकार
Share:

उत्तरप्रदेश : उत्तरप्रदेश के एटा जिले में एक दबंग युवक ने बंदूक की नोक पर महिला से रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इतना ही नहीं आरोपी ने महिला को मुंह खोलने पर जान से धमकी देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बलात्कार की यह घटना एटा के नगलादीप गांव की है।

एटा पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक पीड़ित महिला ने उसके साथ बलात्कार किए जाने की शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने पुलिस को बताया कि बीती चार जुलाई की रात वह अपने घर में अकेली थी। उसके पति घर से बाहर गए हुए थे। उसी रात गांव का ही राजीव नामक दबंग महिला के घर में घुस आया और उसने बंदूक दिखाकर महिला के साथ बलात्कार किया। वारदात के बाद आरोपी ने महिला को इस घटना के बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह घटनास्थल से फरार हो गया।

पहले तो महिला ने डर की वजह से किसी से कुछ नहीं कहा लेकिन बाद में उसने पुलिस से शिकायत करने का मन बना लिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। महिला का चिकित्सा जांच कराई जा रही है। अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है।

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -