इस आदमी का वर्कआउट देख हैरान है लोग, वीडियो हो रहा वायरल
इस आदमी का वर्कआउट देख हैरान है लोग, वीडियो हो रहा वायरल
Share:

आज के समय में लोग जिम जाते हैं और अपनी बॉडी बनाते है। वैसे तो बॉडी बनाना बड़ी बात नहीं है, हालाँकि उसे बनाने के लिए इंसान किस सीमा तक जा सकता है वो बड़ी बात है। अब हाल ही में एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है जो अपने वर्कआउट वीडियोज (Gym workout videos) से लोगों को मोटिवेट तो कर ही रहा है। इसी के साथ में हैरान भी कर रहा है क्योंकि उसके एक्सरसाइज (man workout with tractor tyre and sofa video) करने का तरीका देखकर लोग उसे बाहुबली समझ रहे हैं। इस युवक के वीडियो को फेसबुक पेज यूनीलैड पर शेयर किया है और यह अक्सर हैरान करने वाली चीजें पोस्ट करने के लिए जाना जाता है।

इस पर हाल ही में एक वीडियो इस अकाउंट पर शेयर किया गया है जिसमें एक शख्स जिम में वर्कआउट (Extreme workout video) करते दिख रहा है। हालाँकि उसके द्वारा किया गया वर्कआउट आम नहीं है। आप देख सकते हैं कभी वो सोफा उठाकर एक्सरसाइज करते नजर आ रहा है तो कभी ट्रक का बड़ा सा टायर उठाकर वर्कआउट (man workout with tractor tyre video) कर रहा है।

उसकी बॉडी भी हैरान करने वाली है। आपको बता दें कि वीडियो में नजर आ रहे शख्स का नाम मैथियस मैकिनॉन है जिसने अपने वर्कआउट को हद से भी ज्यादा मुश्किल बना दिया है हालाँकि वो उसे एंजॉय करता नजर आ रहा है। वो जिम में इस्तेमाल की जाने वाली चीजों को काफी अलग ढंग से प्रयोग करते हैं। उन्होंने पहले तो इन चीजों का इस्तेमाल सिर्फ शौक के लिए और लोगों के सामने स्टंट दिखाने के लिए किया मगर धीरे-धीरे मैथियस ने उसे अपने वर्कआउट का हिस्सा बना लिया। फिलहाल यह वीडियो लोगों को हैरान कर रहा है।

शादी के लिए नहीं था बजट तो कपल ने किया अनोखा कारनामा

कृष्ण के जन्मदिन पर यहाँ दी जाती है 21 तोपों की सलामी, खेलते हैं दूध-दही की होली

इस मंदिर में स्थापित हुआ श्री कृष्ण के लिए 25 लाख का झूला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -