कई सालों से ई-व्हीलचेयर बांट रहा है यह शख्स, जानकर आ जाएंगे आँखों में आंसू
कई सालों से ई-व्हीलचेयर बांट रहा है यह शख्स, जानकर आ जाएंगे आँखों में आंसू
Share:

वॉशिंगटन : अमेरिका के कनेक्टिकट स्थित नॉरविच के रहने वाले फिल पवोन लोगों की मदद के लिए घरों में जाकर व्हीलचेयर जुटाते हैं और उन्हें मोडिफाई कर दिव्यांगों को दान में देते हैं। फिल ने बताया उन्होंने पहली बार 2009 में इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर दान की थी। तब से वे लगातार गरीब और जरूरतमंदों को इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर देते आ रहे हैं।

अखबार में दिया विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक फिल नॉरविच में एक कीमती सामान खरीदने वाली दुकान चलाते हैं। नौ साल में वे अब तक 580 इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर दान कर चुके हैं। दिव्यांगों की मदद करने का उनका यह सिलसिला 2009 से शुरू हुआ। फिल ने कहा “मेरी दुकान में दो इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर पड़ी थीं। वे लंबे समय से नहीं बिक रही थीं। छुट्टियों के दौरान मैंने इन्हें दान देने का सोचा। इसके लिए मैंने स्थानीय अखबार में विज्ञापन भी दिया।

फिल कि माने तो पहले साल उन्होंने कुल छह व्हीलचेयर दान कीं। परन्तु इस घटना का उन पर बड़ा प्रभाव पड़ा। जानकारी के लिए बता दे फिल खुद भी 69 साल की उम्र में कैंसर से जूझ रहे थे। ऐसे में दूसरों की परेशानी समझते हुए उन्होंने हमेशा के लिए दिव्यांगों को इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर दान करने की ठानी।

इमरान ने भारत के खिलाफ छोड़ा अब यह नया शिगूफा

नीदरलैंड में लगातार जारी है प्रार्थना, जानिए वजह

तो क्या ब्रिटेन में उड़ान से पहले होगी पायलटों की टायर्डनेस टेस्ट जाँच?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -