साक्षी पर की अभद्र टिप्पणी, मामला दर्ज
साक्षी पर की अभद्र टिप्पणी, मामला दर्ज
Share:

मेरठ: भारतीय महिला पहलवान साक्षी मलिक को लेकर यहां के एक युवक ने अभद्र टिप्पणी की है। इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी। गौरतलब है कि साक्षी मलिक ने हाल ही में रियो में आयोजित ओलिंपिक में कांस्य पदक जीता था। उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें देश भर में सम्मान मिल रहे है।

पुलिस ने बताया कि साक्षी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी फेसबुक पर की गई है। पुलिस को इसकी शिकायत स्वदेव सेवा संस्था के पदाधिकारियों ने की। पुलिस को दर्ज कराई गई शिकायत में यह बताया गया है कि अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक का नाम नदीम है और वह अपने आपको राजनेता बताता है।

पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ताओं ने यह भी बताया है कि फेसबुक पर की गई टिप्पणी में धर्म विशेष को लेकर भी अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। फिलहाल पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -