भाभी पर किया जानलेवा हमला, बिच में आई बहन को भी दे मारी टंकी
भाभी पर किया जानलेवा हमला, बिच में आई बहन को भी दे मारी टंकी
Share:

रायगढ़। पानी भरने के विवाद पर देवर ने पहले भाभी पर टंकी से जानलेवा हमला किया, फिर भाभी की बड़ी बहन पर भी टांगी चला दी। मामला कोतरारोड थानाक्षेत्र के किरोड़ीमलनगर का है। वहीं वारदात को अंजाम देने आरोपी घटनास्थल से भाग खड़ा हुआ। इधर परिजन ने दोनों बहनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचाया जहां छोटी बहन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मूलतः चांपा निवासी आहत राजेश्वरी देवी सूर्यवंशी और उसकी बड़ी बहन गोदावरी सूर्यवंशी वर्तमान में किरोड़ीमलनगर में रहती हैं। बताया जाता है कि दोनों महिलाओं के पति जिंदल स्टील प्लांट में फिटर व इलेक्ट्रीशियन का काम करते हैं। उनके मकान के पास ही राजेश्वरी का देवर विजय कुमार सूर्यवंशी भी अपने मां बाप के साथ रहता है। तीनों परिवार दैनिक उपयोग के लिए बाहर लगे नल का पानी लेते हैं। बुधवार सुबह तकरीबन 7 बजे आरोपी की भाभी राजेश्वरी पानी भरने वहां गई। नल के पास आरोपी पहले से मौजूद था। लेकिन वह पानी नहीं भर रहा था, ऐसे में महिला ने अपना बर्तन नल के सामने रख दिया।

महिला को ऐसा करते देख विजय कुमार भड़क गया और अपनी बारी का हवाला देते हुए महिला से झगड़ने लगा। इस बीच महिला ने उसे अपने बाद भरने कहा मगर आरोपी झगड़ने पर उतारु था। भाभी से झगड़ने के बाद विजय घर गया और अंदर से डंडा लेकर आया और हमला कर दिया। डंडा से पीटने के बाद भी जब उसका मन नहीं भरा तो टांगी ले आया और महिला के सिर में ताबड़तोड़ हमला कर दिया। छोटी बहन पर हमला होते देख गोदावरी सूर्यवंशी बीच बचाव करने दौड़ी और आरोपी को रोकने का प्रयास करने लगी। लेकिन आरोपी ने उस पर भी जानलेवा हमला कर दिया।

हालांकि गोदावरी का सिर्फ हाथ ही चोटिल हुआ। दोनों महिला पर जानलेवा हमला करने के बाद आरोपी मौके से भाग खड़ा हुआ। वहीं दोनों महिलाओं को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचाया गया। मामले की सूचना मिलते ही कोतरारोड थाना प्रभारी कौशल्या साहू पुलिस टीम के साथ दोनों पीड़िताओं का हाल जानने अस्पताल पहुंची। यहां पुलिस ने दोनों का बयान लिया और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

व्हाट्सएप पर हुआ इश्क़, फिर बेपनाह मोहब्बत की मिली ऐसी सजा

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -